पैरों में हाई कोलेस्ट्रॉल के 5 संकेत कभी न करें इग्नोर! जानें कैसे मिलेगी राहत

कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब इसकी मात्रा शरीर में ज्यादा बढ़ जाती है, तो यह धमनियों में जमा होकर ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है। इसके बढ़ने पर पैरों में भी कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, जो नजरअंदाज नहीं किए जाने चाहिए। इस रिपोर्ट में जानते हैं कैसे इस समस्या से राहत पाएं।

High Cholesterol

High Cholesterol

क्या आपको भी पैरों में सुन्नपना या फिर काफ मसल्स के पास स्किन का रंग पीला दिखाई दे रहा है, तो इन लक्षणों को अनदेखा करने से बचें। ये सभी संकेत शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल के होते हैं। कोलेस्ट्रॉल के बारे में तो आप जानते ही होंगे कि ह हमारे शरीर के लिए जरूरी भी होता है और नहीं भी। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं-गुड और बैड। गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सीमित रहे तो मांसपेशियों और हड्डियों का काम सही से चलता है। मगर बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल का दौरा पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में हमें कभी भी इसके संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। चलिए हम आपको अपनी रिपोर्ट में बताते हैं पैरों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षणों के बारे में।

विज्ञापन

 Cholesterol के पैरों में दिखने वाले 5 लक्षण

1.पैरों में बार-बार सुन्नपन

विज्ञापन

डॉक्टर मनीषा के अनुसार, अगर आपको वॉक करते समय अचानक पैरों में सुन्नपन या फिर झुनझुनाहट महसूस हो, तो यह नॉर्मल नहीं है। ये नसों में ब्लॉकेज का लक्षण है, जिसका कारण कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना होता है।

विज्ञापन

2. पैरों के रंग में बदलाव

अगर किसी के पैरों का रंग पीला या नीला दिखाई दे रहा है, तो यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत होता है। खासतौर पर पैर के नीचे वाले भाग यानी की काफ मसल्स में दर्द होना और पीला दिखाई देना कोलेस्ट्रॉल का संकेत होता है। अगर नीले रंग की धारियां दिखाई दे रही हैं, तो यह भी इंक्रीजड ट्राइग्लाइसेराइड का संकेत होता है।

विज्ञापन

3. एड़ी में सूजन

कुछ लोगों के पैरों में एड़ी के पास एकदम से सूजन हो जाना भी कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का संकेत होता है। हालांकि, यह संकेत लिवर और किडनी प्रॉब्लम में भी दिखाई देते हैं, मगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर भी यह संकेत दिखाई देता है। इसमें आपको समझना होगा कि एंकल के आस-पास का एरिया छूने पर पिलपिला महसूस हो रहा है या नहीं।

विज्ञापन

4. ठंडे पैर

अगर आपके पैर बहुत ज्यादा ठंडे रहते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल से संबंधित होता है। गर्मियों में भी पैरों का ठंडा रहना खासतौर पर तलवों का सही नहीं है।

विज्ञापन

5. घाव का देर से भरना

अगर पैर में कोई छोटा सा कट या घाव भी हुआ है, तो वह ठीक होने में ज्यादा समय ले रहा है, तो इसका कारण खराब कोलेस्ट्रॉल का शरीर में बढ़ना होता है।

विज्ञापन

एक्सपर्ट क्या कहती है?

हैदराबाद की सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीषा बताती हैं कि कोलेस्ट्रॉल अगर शरीर में बढ़ जाए, तो इससे दिल के रोगों की संभावना कई गना बढ़ जाती है। कोलेस्ट्रॉल के लिए हार्ट का साइलेंट किलर माना जाता है। अगर समय पर इसे नहीं समझेंगे तो आपकी सेहत को खतरा बना रहता है। लक्षणों की पहचान होने के बाद जरूरी टेस्ट करवाएं और इसे कंट्रोल करने के उपायों को अपनाएं।

विज्ञापन

बचाव के उपाय

  • दिन में 30 मिनट तेज चलना या साइकलिंग करें।
  • अनहेल्दी फैट से भरपूर फूड्स खाने से बचें।
  • डाइट से चीनी की मात्रा कम करें।
  • धूम्रपान से दूरी बनाएं।
  • समय-समय पर जांच करवाएं।

गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाएंगे ये फूड्स

ग्राफिक की मदद से समझें…

विज्ञापन

जरूरी सलाह

पैरों में दिखाई देने वाले ये छोटे-छोटे संकेत भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए इन्हें अनदेखा न करें और समय रहते जांच करवाएं और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ