ये 7 लक्षण बताते हैं कि आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में है या नहीं, न दिया ध्यान तो हो सकती है डायबिटीज

Diabetes symptoms: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। शुरुआती दौर में ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का पता नहीं चल पाता है जिसके कारण बाद में ये एक गंभीर बीमारी में बदल जाता है। ऐसे में आज हम आपको इसके कुछ लक्षणों के बारे में बताएंगे।

high blood sugar level

high blood sugar level

विज्ञापन

Diabetes symptoms: आजकल डायबिटीज होना एक आम बात है। हर दूसरे व्यक्ति को ये बीमारी होती है। इस बीमारी में शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन हार्मोन नहीं बना पाता है जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। शुरुआती दौर में कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल बढ़ रहा होता है लेकिन उसे पता ही नहीं चल पाता है। ऐसे में अगर सही समय पर इसका पता न चला तो ये गंभीर बीमारी में बदल सकता है, इसलिए आज हम आपको ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कुछ लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

बार-बार प्यास लगना

प्यास लगना आम है लेकिन पानी पीने के बाद भी प्यास लगना आम नहीं है। दरअसल, जब ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होता है तो किडनी पानी को फिल्टर कर पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर कर देती है जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है और ज्यादा प्यास लगने लगती है।

विज्ञापन

भूख लगना  

ब्लड शुगर हाई होने पर शरीर इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाता है जिसके कारण शरीर में ग्लूकोज की कमी होने लगती है। ऐसे में शरीर दिमाग को भूख लगने का संकेत भेजता है जिसकी वजह से बार-बार भूख लगने लगती है।

वेट लॉस

डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में से एक वेट लॉस भी है। जब कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी नहीं मिल पाती है तो कोशिकाएं मांसपेशियों से एनर्जी लेने लगती हैं जिसकी वजह से वेट लॉस होने लगता है।

विज्ञापन

बार-बार पेशाब आना

अगर आपको भी बार-बार पेशाब आ रही है तो एक बार अपना शुगर लेवल चेक जरूर करवाएं। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर किडनी इसे पेशाब के जरिए बाहर करती रहती है, जिसके कारण आपको ज्यादा पेशाब लगती है।

हाथ पैरों का सुन्न होना

ब्लड शुगर ज्यादा बढ़ने पर व्यक्ति की नर्व डैमेज होने लगती हैं जिसकी वजह से उन्हें हाथ, पैरों में दर्द और उनका सुन्न होने जैसी समस्याएं होने लगती है। इस समस्या को डायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है।

विज्ञापन

थकान

हाई ब्लड शुगर लेवल होने पर शरीर में ग्लूकोज की कमी होने लगती है। ग्लूकोज शरीर में फुर्ती बनाए रखने में मदद करता है। शरीर में इसकी कमी होने के कारण थकान महसूस होने लगती है।

आंखों में धुंधलापन होना

अगर आपको भी देखने में दिक्कत हो रही है या आपको भी साफ नहीं दिखाई दे रहा है तो ये भी हाई ब्लड शुगर लेवल होने का संकेत है। इसमें आंखों में फ्लूइड जमा होने लगता है जो आपकी नजर को कमजोर कर देता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ