High Blood Pressure Risk In Youth: 30 साल से कम उम्र के युवा भी अब हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है, डेली डाइट में ज्यादा नमक का सेवन करते हैं। भारत में हापरटेंशन से जूझ रहे ज्यादातर मरीजों में कम उम्र के युवा पाए गए हैं। हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) के नेतृत्व में किए गए एक स्टडी में पाया गया कि बच्चों और सुवाओं में हाई ब्लड प्रेशर की शुरुआत एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।
एम्स के एक्सपर्ट ने युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ते मामलों पर समय रहते इसका पता लगाने और निदान के महत्व पर जोर दिया गया है। एम्स में सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. सुमित मल्होत्रा ने इसे कितना परेशान करने वाला बताया कि 10 से 19 साल की आयु के लगभग 15 से 20% बच्चों और युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर की दर उनकी उम्र के सामान्य से कहीं ज्यादा है। यह कंडीशन काफी टेंशन देने वाली है क्योंकि इस उम्र में हाई ब्लड प्रेशर से ब्रेन स्ट्रोक या दिल से जुड़ी समस्याएं और रेटिना संबंधी समस्याएं जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
हाई ब्लड प्रेशर एक बड़ी चिंता का कारण है?
विशेषज्ञों के द्वारा की गई स्टडी से पता चला है कि बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जागरूकता की कमी थी। जागरूकता की कमी के कारण, कई लोग अपनी स्थिति से अनजान रहते हैं और यहां तक कि जो लोग जागरूक हैं वे भी इसका इलाज नहीं करवाते हैं। इसके अलावा, कम उम्र में हाई ब्लड प्रेशर गंभीर स्वास्थ्य खतरे पैदा कर सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ाने वाले फैक्टर
आज के समय में युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर के लिए कई रिस्क फैक्टर हो सकते हैं, जिनमें..
- जेनेटिक फैक्टर
- कम उम्र में तंबाकू का सेवन
- ज्यादा वजन बढ़ना
- फिजिकल रुप से इनएक्टिव होना
- खराब लाइफस्टाइल
हाई ब्लड प्रेशर प्रमुख रिस्क फैक्टर है और खासकर युवा आबादी में समय से पहले मृत्यु का प्रमुख कारण है। स्टडी के अनुसार, बीपी को कंट्रोल करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- पुरुषों में दिखते हैं High Blood Sugar के 7 संकेत
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
11 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
13 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
15 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
16 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
19 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
21 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
23 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines