News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
High Blood Pressure Symptoms: ब्लड प्रेशर की समस्या ऐसी है जिससे न जाने कितने लोग ग्रस्त हैं, किसी को बीपी हाई की दिक्कत है तो किसी को लो बीपी की समस्या रहती है। हाई ब्लड प्रेशर के बारे में तो आधे लोग अनजान रहते हैं कि उन्हें यह दिक्कत है भी या नहीं। इसका कारण है बीमारी के बारे में जानकारी न होना, लक्षणें की पहचान न होना। इसके कोई खास लक्षण नहीं होते हैं, बड़े ही सामान्य और आसानी से समझें जाने वाले संकेत होते हैं। अगर आप इससे पीड़ित है तो सुबह-सुबह शरीर में इन लक्षणों पर गौर करें।
वैसे तो हाई बीपी को अब लोग आम बीमारी मानने लगे हैं लेकिन ये धीरे-धीरे घातक बन सकती है और परिणामस्वरूप हार्ट अटैक या स्ट्रोक आ सकता है। इसे स्लो एंड साइलेंट किलर कहा जाता है। इसलिए समय पर बीमारी को पकड़ लें और इलाज शुरू कर दें। इन 8 संकेतों को न करें नजरअंदाज
सुबह नींद खुलने के बाद सिर घूमना या चक्कर आना, इसका संकेत है कि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है।
सुबह उठने के बाद धुंधला नजर आना भी एक इशारा है कि आपका बीपी हाई हो सकता है। अगर आप चश्मा पहनते हैं तो उस कारण भी दिखने में समस्या हो सकती है।

High blood pressure
रातभर अच्छी नींद लेने के बाद भी सुबह उठकर थकान महसूस करना, ऐसा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर होने से आपका मुंह बार-बार सूखा लगेगा, आपको बार-बार प्यास लग सकती है। ड्राई माउथ की समस्या हाई बीपी का एक संकेत है।
अगर सुबह जागने के बाद आपके नाक से अचानक खून निकलने लगता है तो इसका मतलब है कि आपको हाई बीपी की परेशानी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रेशर बढ़ने से नसें फटने लगती है और नाक के रास्ते खून बाहर निकल जाता है।
सुबह-सुबह अगर सिर में दर्द रहता है तो ऐसा हाई बीपी का संकेत है। क्योंकि सुबह के वक्त ब्लड वेसल्स में प्रेशर ज्यादा पड़ता है।
ये भी पढ़ें- Mental Health: मूड ऑफ को पल में ठीक कर देंगे ये 6 हेल्दी फूड्स, शरीर में बढ़ाए डोपामिन लेवल
बीपी की समस्या से गुजर रहे लोगों को सुबह के वक्त बेचैनी, घबराहट और मितली की आने जैसी चीजें हो सकती है। ऐसा सुबह उठते ही महसूस होने लगता है।
सुबह उठकर अगर आपको सांस लेने में कोई परेशानी महसूस हो रही है तो ये भी एक संकेत है ब्लड प्रेशर बढ़े होने का। इन लक्षणों का सुबह से समय दिखना सही नहीं है, अगर आपको भी ऐसी चीजें दिखें तो तुरंत बीपी की जांच करवाएं और अपने डॉक्टर से सलाह लें।
ये भी पढ़ें-Microplastic in Salt and Sugar: चीनी-नमक में माइक्रोप्लास्टिक! क्या सेहत को होगा नुकसान, कैसे बचें इससे
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।