Heatwave Alert: गर्मी तो हर साल पड़ती है, लेकिन हीटवेव से हर साल हजारों लोग बीमार पड़ जाते हैं। असल में, ज्यादातर लोग एक आम लेकिन खतरनाक गलती करते हैं, जो उन्हें हीट स्ट्रोक या डिहाइड्रेशन की चपेट में ले आती है। इस समय देश के अधिकांश इलाकों में गर्मी पड़ रही है। दिल्ली से लेकर हरियाणा हो या राजस्थान, हर जगह पारा 40 के पार ही दर्ज किया जा रहा है। राजधानी में लू का प्रकोप इतना है कि शाम के समय भी इसका असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। गर्मियों में लोग डिहाइड्रेशन का शिकार क्यों हो जाते हैं? आइए जानते हैं कारण।
लू का असर सिर्फ शरीर पर नहीं!
गर्म हवाओं का असर हमारे शरीर पर पड़ता है लेकिन यह सिर्फ शरीर पर नहीं बल्कि मस्तिष्क पर भी असर डालता है। दिमाग पर लू का असर ऐसा होता है कि ब्रेन स्ट्रोक के साथ-साथ स्ट्रेस, तनाव और फोकस करने की क्षमता भी कम हो जाती है। ज्यादा गर्मी पड़ने से सोचने-समझने की क्षमता पर भी असर पड़ता है।
ये भी पढ़ें- महिलाओं में बढ़ते मोटापे और चिड़चिड़ेपन की वजह थायरॉइड, इन संकेतों को न करें इग्नोर
क्या है गर्मियों की सबसे बड़ी गलती?
गर्मियों में बीमार होने की सबसे बड़ी वजह है पानी न पीना। जी हां, डॉक्टर कुणाल के मुताबिक शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने से ऑक्सीजन सप्लाई और ब्लड सर्कुलेशन भी स्लो हो जाता है, जिससे हीट स्ट्रोक और ब्रेन स्ट्रोक की संभावनाएं बढ़ जाती है। हीटवेव के समय में हर किसी को प्रतिदिन 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके साथ-साथ आपको अपनी डाइट में अन्य हाइड्रेटिंग फूड आइटम्स को भी शामिल करना चाहिए।
पानी क्यों जरूरी?
पानी हमारी बॉडी को हाइड्रेट करती है। पानी पीने से शरीर का तापमान भी सामान्य रहता है। कई बार गर्मियों में लोगों को पाचन से संबंधित बीमारियां हो जाती है, जिसका एक कारण पानी की कमी भी है। गुस्सा, चिड़चिड़ापन और नींद न आना भी पानी की कमी का लक्षण है, जो गर्मियों में बढ़ सकता है। पानी गर्मियों में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, पानी शरीर से टॉक्सिन्स को रीलिज करता है। ये स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी मदद करता है।
कुछ अन्य टिप्स
- पानी के अलावा नींबू पानी, ORS का घोल तथा शरबत पिएं।
- आप बेल का शरबत, गन्ने का जूस, गुड़ के पानी का शरबत या फिर कोकम शरबत पी सकते हैं।
- आप लस्सी, छाछ और दही जरूर खाएं।
- मसालेदार खाना खाने की जगह दाल चावल, खिचड़ी और लौकी, तुरई जैसी सब्जियां खाएं।
ये भी पढ़ें- Diabetes Control Tips: शुगर कंट्रोल करने के लिए बेस्ट हैं ये 5 चीजें, इंसुलिन भी रहेगा बैलेंस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
9 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
11 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
14 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
15 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
17 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
19 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines