---विज्ञापन---

दिल की बीमारी से बचाते हैं ये 3 फूड, रोजाना खाने से नसों का गंदा कोलेस्ट्रॉल होता है कम, नहीं फूलती सांस

Heart Attack Ke Liye Best Food: अगर डाइट में सही और पौष्टिक चीजें शामिल की जाएं तो दिल की बीमारियों का जोखिम काफी हद तक कम किया जा सकता है. ऐसे में आप भी इन फूड्स को अपने डाइट में जरूर शामिल करें.

---विज्ञापन---

Heart Attack Se Bachne Ke Liye Kya Khayen: आज के समय में दिल की बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ गया है. लाइफस्टाइल में बदलाव, असंतुलित खानपान और कम एक्टिव रहना भी दिल की बीमारी पैदा कर सकता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सही डाइट और पौष्टिक फूड्स का नियमित सेवन दिल की सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है. आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा के विशेषज्ञ डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार, कुछ फूड्स ऐसे हैं जो नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, ब्लॉकेज की समस्या को रोकते हैं और दिल को मजबूत बनाए रखते हैं. आप भी इन फूड्स को अपने आहार में शामिल करके एक हेल्दी लाइफ जीते हैं.

लहसुन

लहसुन को अपने आहार में शामिल करें. इसमें मौजूद एलिसिन कंपाउंड ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने का काम करते हैं. इस ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है. ऐसे में आप लहसुन को कच्चा या फिर चाय के तौर पर करें.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- Episiotomy क्या है? डिलीवरी के समय महिला की काटी गई स्किन या एपिसियोटॉमी ठीक होने में कितना समय लगता है

सीड्स

सीड्स वैसे को हर बीमारी के लिए फायदेमंद होती है. लेकिन दिल की बीमारी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. आप चिया सीड्स या अलसी के बीज को अपने आहार में शामिल करें. रोजाना 2 चम्मच इसे खाने की कोशिश करें.

---विज्ञापन---

मछली

अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो बेहतर है कि मछली को अपने आहार में शामिल करें. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन को कम करता है. इससे दिल की बीमारी कम होने का खतरा कम हो जाता है. आप मछली की डिश बनाकर अपने आहार में शामिल करें.

इसे भी पढ़ें- रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए? डॉक्टर ने कहा मां के ये नुस्खे कब्ज से दिलाएंगे राहत

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Nov 15, 2025 06:08 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola