Heart Heath Climb Stairs New Study Facts: इन दिनों हृदय संबंधी बीमारियों से हर कोई जूझ रहा है। 25 वर्ष के युवाओं में भी यह समस्या देखने को मिल रही है। हृदय रोग अब आम हो गया है। इससे बचने के लिए आजकल लोग रोजाना 10 हजार कदम चलते हैं। ताकि वे इस बीमारी से बच सके, लेकिन एक नए शोध के अनुसार रोजाना कम से कम 50 सीढ़ियां चढ़ने से हृदय रोग का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। एथेरोस्क्लेरोसिस जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार रोजाना 50 सीढ़ियां चढ़ने उतरने से हृदय रोग का खतरा 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है।
4 लाख 50 हजार युवाओं पर किया गया रिसर्च
हृदय रोग के साथ-साथ धमनी रोग और स्ट्रोक दुनिया भर की बीमारियों और मृत्यु दर का प्रमुख कारण हैं। तुलाने यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर डाॅ लू क्यूई ने कहा कि उच्च तीव्रता वाली सीढ़ियां चढ़ने से कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस और लिपिड प्रोफाइल में सुधार किया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए ज्यादा कारगर है जो व्यायाम नहीं कर पाते हैं। यह शोध 4 लाख 50 हजार युवाओं पर किया गया। यह शोध युवाओं के परिवार का इतिहास, आनुवांशिक कारकों के आधार पर किया गया।
रिसर्च में सामने आई रोचक जानकारी
इस शोध में पाया गया कि रोजाना अधिक सीढ़ियां चढ़ने से उन लोगों में हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। जो कम सेंसेटिव होते हैं। इसके अलावा क्यूई ने कहा कि हृदय रोग की संभावना वाले लोग भी ऐसा करके इस खतरे का कम कर सकता हैं। इन शोधकर्ताओं ने औसतन 12.5 वर्षों तक रिसर्च में शामिल युवाओं पर नजर रखी।
रिसर्च के आधार पर जो व्यक्ति नियमित रूप से प्रतिदिन 50 सीढ़ियाँ चढ़ते हैं, उनमें हृदय रोग का खतरा लगभग 20 प्रतिशत कम हो जाता है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
15 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
16 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
17 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
19 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
21 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines