हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण

Heart Disease Symptoms: यूएस के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन से जानिए दिल की बीमारी क्या है और दिल की बीमारियों को कैसे पहचाना जा सकता है. समय रहते लक्षण पहचान लिए जाएं तो इलाज शुरू हो सकता है.

विज्ञापन
कैसे दिखते हैं दिल की बीमारियों के लक्षण, जानिए यहां. AI Generated Image

Heart Health: हार्ट डिजीज या दिल की बीमारियों का मतलब है दिल से जुड़ी अलग-अलग दिक्कतें. हाई ब्लड प्रेशर, हाई कॉलेस्ट्रोल और धूम्रपान करना दिल की बीमारियों (Heart Disease) के रिस्क फैक्टर्स में शामिल हैं जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं. कोरोनरी आर्टरी डिजीज ऐसी ही एक दिल की बीमारी है जो अनेक लोगों को अपनी चपेट में लेती है. इसे समय रहते ना रोका जाए तो यह हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर की वजह बन सकती है. ऐसे में यहां जानिए इन दिक्कतों में कैसे लक्षण नजर आते हैं और इनसे किस तरह बचकर रहा जाता है. यूएस के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की ऑफिशियल वेबसाइट से इस जानकारी को साझा किया गया है.

यह भी पढ़ें – Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण

दिल की बीमारियों के लक्षण कैसे दिखते हैं

विज्ञापन

हार्ट अटैक – हार्ट अटैक से पहले व्यक्ति को सीने में दर्द और असहजता महसूस हो सकती है. इसमें पीठ या गर्दन में दर्द होता है, सीने में जलन होती है, जी मितलाने लगता है, उल्टी आ सकती है, शरीर में थकान महसूस होती है, सिर घूमता है और सांस फूलने लगती है.

हार्ट फेलियर – सांस फूलना, थकान, पैरों में सूजन, पेट में सूजन हो जाना और गर्दन की नसों में दर्द होना हार्ट फेलियर के लक्षण हो सकते हैं.

विज्ञापन

दिल की बीमारियों के क्या हैं रिस्क फैक्टर्स

यहां उन दिक्कतों या आदतों का जिक्र किया जा रहा है जो हार्ट डिजीज की वजह बन सकती हैं –

विज्ञापन
  • डायबिटीज
  • मोटापा या ओवरवेट होना
  • फिजिकल इनएक्टिविटी यानी लाइफस्टाइल का एक्टिव ना होना
  • जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन
  • खराब खानपान.

दिल की बीमारियों से बचने के लिए क्या करें

  • दिल की बीमारियों से बचे रहने के लिए खानपान को अच्छा रखना जरूरी है. हाई सैचुरेटेड फूड्स या ट्रांस फैट्स के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है.
  • लो सैचुरेटेड फैट्स वाले फूड्स और हाई फाइबर फूड्स खाने पर हाई कॉलेस्ट्रोल कम होता है जिससे दिल की सेहत को भी फायदा मिलता है.
  • सोडियम यानी नमक का सेवन कम करना जरूरी है. इससे ब्लड प्रेशर कम रहता है.
  • शुगर का सेवन कम करना जरूरी है जिससे ब्लड शुगर लेवल्स कम रहें और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिले.
  • एल्कोहल का कम सेवन करने पर हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है.
  • दिल की सेहत अच्छी रखने के लिए हेल्दी वेट मैनेजमेंट जरूरी है. वजन को जितना कंट्रोल में रखा जाए उतना बेहतर है.
  • फिजिकली एक्टिव होना जरूरी है. हफ्ते में कम से कम ढाई घंटे एक्सरसाइज करने पर फायदा मिलता है.
  • धूम्रपान कम करें या ना करें जिससे दिल की सेहत अच्छी रह सके.
  • अगर शरीर पर दिल की सेहत बिगड़ने के लक्षण (Bad Heart Health Symptoms) दिखने या महसूस होने लगते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी नहीं करनी चाहिए. समय रहते जांच करवा ली जाए तो बीमारी की जड़ तक पहुंचा जा सकता है और सेहत को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें – एसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - CDC

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola