Baba Ramdev Heart Blockage Upay: आज के वक्त में अच्छी सेहत होना किसी बड़े वरदान से कम नहीं है. गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण शरीर बीमारियों का घर बन जाता है. हार्ट से जुड़ी बीमारियां खासतौर पर हार्ट ब्लॉकेज (Heart Blockage) जो बुजुर्गों में पाया जाता था, आज हालात ऐसे हैं कि जवान उम्र में ही लोग हार्ट ब्लॉकेज (Heart Blockage) की समस्या से जूझ रहे हैं. कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि कई लोगों को तरह-तरह की दवाइयां, इंजेक्शनों और यहां तक कि स्टेंट तक लगवाना पड़ता है. हालांकि, योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev on Heart Blockage Problem) ने इस समस्या का नेचुरल समाधान लोगों के सामने रखा है, जिसे अपनाने से इस समस्या से राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं बाबा रामदेव का वह उपाय जो आपकी हार्ट ब्लॉकेज को दूर कर सकता है.
यह भी पढ़ें: थायरॉइड के 5 खतरनाक संकेत जिन्हें लोग समझते हैं मामूली, लेकिन लापरवाही पड़ सकती है भारी
बाबा रामदेव ने बताया रामबाण उपाय | Baba Ramdev Heart Blockage Relief Tips
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और नेचुरल तरीके से इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो बाबा रामदेव का रामबाण उपाय आपको जल्दी इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है. बाबा रामदेव के अनुसार, मरीज को चाहिए कि वह दिन में दो मर्तबा लौकी का जूस या सूप का सेवन करे. अगर आपके यहां मौसम ठंडा है, तो सूप का सेवन करें क्योंकि जूस ठंडा होता है. साथ ही, खाने में लौकी की सब्जी जरूर खाएं और दिन में आधे-आधे घंटे कपालभाति, अनुलोम विलोम प्राणायाम करें. बाबा रामदेव के अनुसार, जो शख्स इन उपायों को नियमित रूप से अपनाएगा, उसका हार्ट ब्लॉकेज की समस्या महीने भर में ठीक हो जाएगी.
क्या होता है हार्ट ब्लॉकेज?
हार्ट ब्लॉकेज वह स्थिति है जब दिल की धमनियों (Coronary Artery) में कोलेस्ट्रॉल, फैट और अन्य तत्व जमा होकर रुकावट पैदा कर देते हैं, जिससे दिल तक खून और ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है. यह समस्या धीरे-धीरे विकसित होती है और शुरुआत में ज्यादा लक्षण नहीं दिखते, लेकिन समय के साथ सीने में दर्द (एंजाइना), सांस फूलना, थकान या भारीपन महसूस हो सकता है.
कैसे होती है यह समस्या?
अगर ब्लॉकेज गंभीर हो जाए तो हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा बढ़ जाता है. अनियमित खानपान, धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और तनाव इसके मुख्य कारण माने जाते हैं, इसलिए समय-समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Yellow Fever होने पर क्या होता है? यहां जानिए इसके शुरुआती 5 खतरनाक लक्षण, बिल्कुल भी ना करें नजरअंदाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
43 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines