Risk Of Heart Attack In Women: महिलाएं पूरे घर के साथ-साथ बाहर का भी ध्यान रखती हैं, लेकिन खुद की सेहत कैसी है इस पर कभी ध्यान ही नहीं करती। हार्ट अटैक एक ऐसी समस्या बन गया है, जिसकी वजह से हर साल ना जाने कितने ही लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं। ऐसे में कई बार कुछ साधारण से दिखने वाली दिक्कतें हार्ट अटैक के लक्षण भी हो सकते हैं। और खासतौर पर महिलाओं के लिए उनका सहन सहन बहुत मुश्किल हो जाता है।
‘आर्टेरियोस्क्लेरोसिस थ्रोम्बोसिस और वैस्कुलर बायोलॉजी’ की रिपोर्ट से पता चला है कि जब महिलाओं को दिल से संबंधी कोई समस्या का अनुभव होता है। तो उन्हें सीने में तेज दर्द हो सकता है।
महिलाओं में दिल की बीमारी के लक्षण
महिलाओं में वॉमिटिंग, जबड़े में दर्द और पेट में दर्द जैसे लक्षण भी हैं। अगर इन लक्षणों को डॉक्टर या खुद मरीज नजरअंदाज करते हैं, तो निदान और इलाज में देरी होती है। ‘यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन’ के अनुसार, हार्ट की दिक्कत, उपचार और लक्षणों में पुरुषों और महिलाओं के बीच काफी अंतर पाया गया है।
महिलाएं में लक्षणों की शुरुआत के बाद पुरुषों की तुलना में देर से अस्पताल जाती हैं और डॉक्टर पुरुषों की तरह महिलाओं को अस्पताल में भर्ती नहीं कर रहे हैं। युवा महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने की दर बढ़ रही है। 35 से 54 साल की महिलाओं में दिल का दौरा 21 % से बढ़कर 31 % हो गया।
ये भी पढ़ें- Heart Arrhythmia क्या है? जानिए इसके प्रकार, लक्षण और इलाज
कोरोनरी धमनी रोग (Coronary Artery Disease) के लगभग 15,000 रोगियों पर किए गए एक अन्य अध्ययन में, युवा रोगियों में महिलाओं में 30 दिनों के भीतर मरने का खतरा छह गुना बढ़ गया था। जोखिम कारक जो महिलाओं के लिए यूनिक हैं, उनमें गर्भावस्था के दौरान समय से पहले मेनोपॉस, एंडोमेट्रियोसिस (गर्भाशय में होने वाली एक बीमारी) और हाई बीपी से संबंधी विकार शामिल हैं।
महिलाओं को महसूस हो सकते हैं ये संकेत
- सीने में दर्द या बेचैनी
- ऊपरी पीठ या गर्दन में दर्द
- इनडाइजेशन, सीने में जलन
- उल्टी
- ज्यादा थकान
- चक्कर आना
- सांस की तकलीफ
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 hr agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
21 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
22 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 days agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines