Heart Attack Causes: देश और दुनिया में हृदय रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट के शिकार हो रहे हैं। हार्ट अटैक से होने वाली मौतें आज के दौर में मौत का सबसे बड़ा कारण हैं। एक समय तक हार्ट अटैक के मामले कभी-कभार बुजुर्गों में होते थे, मगर अब हार्ट डिजीज का शिकार युवा और बच्चे हो रहे हैं। भारत में भी हार्ट अटैक युवाओं को घेर रहा है। हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर अशोक सेठ ने देश में बढ़ रहे मामलों को लेकर कुछ तर्क पेश किए हैं, जानिए इस बारे में सबकुछ और बचाव के लिए क्या करना होगा?
भारत है हार्ट अटैक कैपिटल!
युवाओं में हार्ट अटैक के मामले पर डॉक्टर अशोक कहते हैं, भारत में बाकी देशों के मुकाबले हार्ट अटैक के मामले सबसे ज्यादा हैं। अगर पूरी दुनिया में 50% हार्ट अटैक के मामले हैं, तो उसमें 20% भारत के मामले हैं। स्पेशलिस्ट के अनुसार, पिछले 10 सालों में देश के अंदर हार्ट अटैक के मामलों में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो कि सामान्य नहीं है। भारत में हार्ट अटैक इस वक्त नंबर-1 किलर की तरह है, जो युवाओं को प्रभावित कर रहा है।
युवाओं को क्यों है खतरा?
युवाओं में हार्ट अटैक बढ़ने का सबसे बड़ा कारण उनकी खराब लाइफस्टाइल है। इनमें कुछ कारक शामिल हैं, जैसे डायबिटीज। भारत मधुमेह के मामलों में भी दुनिया में नंबर-1 है। भारत के लोगों में कोलेस्ट्रॉल हाई रहने के मामले भी सबसे ज्यादा हैं। भारत में हाई बीपी के मामले भी सबसे ज्यादा हैं। हार्ट स्पेशलिस्ट के मुताबिक, हार्ट अटैक लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई बीमारी है। आजकल के युवाओं की खराब लाइफस्टाइल के चलते ये तीनों चीजें भी उन्हें कम उम्र में घेरती हैं, जिससे हार्ट अटैक होता है। इसके अलावा डॉक्टर बताते हैं कि स्मोकिंग की आदत भी हार्ट अटैक का मुख्य कारण है। अब फीमेल स्मोकिंग भी पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है, जो उन्हें हार्ट अटैक के साथ-साथ अन्य प्रकार से भी प्रभावित कर रही है।
ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: 30 दिनों में मोमबत्ती की तरह पिघलेगी चर्बी!
युवाओं में हार्ट अटैक के कारण
मोटापा
आजकल बचपन से ही बच्चों में मोटापा आने लगता है, जो कि बाद में उनकी युवा अवस्था में परेशानी बन जाती है। बढ़ा हुआ वजन हार्ट अटैक का कारण बन सकता है, क्योंकि बढ़े हुए वजन से डायबिटीज भी हो सकती है।
कोलेस्ट्रॉल
भारत में कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी ऐसी है, जो कंट्रोल करना असंभव है। यहां के लोग कभी अपने कोलेस्ट्रॉल की मात्रा पर ध्यान ही नहीं देते हैं। कोलेस्ट्रॉल का स्तर हार्ट अटैक के लिए जानना जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की सबसे बड़ी समस्या जंक फूड्स, बाहर का खाना, प्रोसेस्ड फूड आदि हैं, क्योंकि इनमें ट्रांसफैट्स की मात्रा अत्यधिक होती है।
पॉल्यूशन
भारत के युवाओं में हार्ट अटैक आने का एक प्रमुख कारण प्रदूषण भी है, खासकर मेट्रोपॉलिटन सिटीज में। यंगस्टर्स प्रदूषण में ही अपना आधे से ज्यादा समय बिता रहे हैं, जिससे दिल के रोग बढ़ रहे हैं। इसके साथ अल्कोहल का सेवन और धूम्रपान रिस्क को और बढ़ाने में मदद करता है।
40 मिनट का अभ्यास हार्ट अटैक से बचाएगा
डॉक्टर के अनुसार, अगर आपको हार्ट डिजीज से बचना है तो दिन में सिर्फ 40 मिनट रोज एक्सरसाइज कर लें। इसमें भी डॉक्टर कहते हैं कि आपको हैवी एक्सरसाइज नहीं करनी है। 40 मिनट की एक्सरसाइज में 5 मिनट आपको अपने वॉर्म-अप में लगेंगे और 5 मिनट आफ्टर एक्सरसाइज में कूल डाउन होने के लिए, यानी 30 मिनट। 30 मिनट को भी आप दो भागों में बांट सकते हैं, दिन में दो बार, 15-15 मिनट की वॉक से आप हार्ट अटैक के रिस्क को कम कर सकते हैं। अगर आप कोई एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं तो 15-15 मिनट की वॉक तेज स्पीड के साथ कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Improve Eyesight: इन 7 चीजों से बाज की तरह तेज हो सकती हैं आपकी आंखें!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 hr agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
4 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
4 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines