Heart attack symptoms: हार्ट अटैक एक गंभीर समस्या है। हार्ट अटैक के कारण लोग कम उम्र में ही अपनी जान गवा देते हैं। हाल में कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें किसी को डांस के दौरान हार्ट अटैक आया तो कोई बैठे-बैठे गिर पड़ा। यह एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र और व्यक्ति को हो सकती है, लिहाजा हमें यह समझना चाहिए कि हार्ट (हृदय) शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जिसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
दरअसल, भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास हेल्थ का ध्यान रखने का समस नहीं होता। जबकि विशेषज्ञ बताते हैं कि खराब लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट पर गंभीर असर पड़ता है। रिपोर्ट कि माने तो हार्ट अटैक की वजह से हर साल दुनिया भर में 2.5 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है, हैरान करने वाली बात ये है कि इनमें 26% मौतें भारत में होती हैं। जिनमें युवा वर्ग अधिक शामिल होता है।
अभी पढ़ें – Coriander Water Benefits: डायबिटीज में रामबाण है धनिया पानी, ऐसे करें सेवन, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
हार्ट अटैक से पहले इसके कुछ संकेत मिलते हैं, जिन्हें पहचानकर आपको तुरंत एक्सपर्ट्स से जांच कराना चाहिए। अगर इन लक्षणों को समय रहते समझ लिया जाए, तो हम एक बड़े खतरे से बच सकते हैं। तो आइए अब आपको विस्तार से बताते है हार्ट अटैक के प्रमुख लक्षण।
हार्ट अटैक के प्रमुख लक्षण
1. सीने में दर्द
हार्ट अटैक आने से पहले सीने में दर्द शुरु हो जाता है। इस दौरान छाती में दबाव, जकड़न या भारीपन जैसा भी महसूस होने लगता है। कुछ लोगों को बाएं हाथ, गर्दन, जबड़े, पीठ या पेट में भी दर्द हो सकता है। कई बार लोगों में साइलेंट हार्ट अटैक की समस्या भी देखी गई है। इसलिए एक भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि सही इलाज समय पर हो सके।
2. अचानक रात में पसीना आना
अगर आपको सुबह के वक्त ज्यादा पसीना आने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि ये हार्ट अटैक के संकेत हो सकता है। ध्यान रखें कि केवल सुबह सुबह ही नहीं बल्कि आधी रात में भी ठंडा पसीना आना हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में बिना देर किए फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, ताकि सही इलाज हो सके।
अभी पढ़ें – Men’s health: ऐसे पुरुष खाना शुरू करें किशमिश के अलावा ये 2 चीजें, फायदे हैरान कर देंगे
3. बेचैनी महसूस होना और उल्टी होना
हार्ट अटैक आने से पहले मन बेचैन होने लगता है। इस वजह से उल्टी भी हो सकती है। ऐसी परेशानी ज्यादा तर सुबह के वक्त होती है। इस तरह के संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी गंभीर समस्या से बचने के लिए हमें तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
ये खबर News24 के साथ इंटर्नशिप कर रहे शुभम राज द्वारा लिखी गई है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
28 mins agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
22 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines