Heart attack symptoms in women: महिलाओं में ये लक्षण हार्ट अटैक की ओर करते हैं इशारा, भूलकर भी न करें इग्नोर
Edited By Bhoopendra Rai

Heart attack symptoms in women how to keep heart healthy
Edited By Bhoopendra Rai

Heart attack symptoms in women how to keep heart healthy
Heart attack symptoms in women: अभी तक आपने हार्ट अटैक की समस्या ज्यादातर पुरुषों के साथ होती देखी है, लेकिन हाल में हाल में खुलासा हुआ कि 47 साल की फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के साथ जानकारी साझा कि ‘उन्हें दिल का दौरा पड़ा था’। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों से अलग दिखते हैं।
हार्ट अटैक में ब्लड फ्लो ब्लॉक हो जाता है, जिससे हार्ट तक ब्लड सर्कुलेट नहीं हो पाता। जब किसी महिला को हार्ट अटैक होता है तो उसे पुरुषों की तुलना में अस्पताल में लंबे समय तक रहने की जरूरत होती है। साथ ही पुरुषओं के मुकाबला महिलाओं के मरने की अधिक आशंका होती है। महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षणों को लेकर 2 साल पहले अमेरिका में एक रिसर्च हुई थी।
और पढ़िए – Vitamin B Benefits: सिर दर्द से लेकर दिल तक का ख्याल रखता है ये विटामिन, जान लें और भी जबरदस्त फायदे
दैनिक भारस्कर में छपी एक खबर के अनुसार, अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक मेडिकल सेंटर की रिसर्च में दावा किया गया है कि महिलाओं में हार्ट अटैक के दौरान छाती में दर्द होता है। इसके अलावा कुछ ऐसे लक्षण हैं, जो सिर्फ महिलाओं में ही दिखते हैं। एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि अगर महिलाओं में ठंडा पसीना निकलना, पेट में दर्द रहना, आराम के बावजूद थकान रहना जैसे लक्षण लगातार दिख रहे हैं तो उन्हें नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: