Heart Attack Symptoms: महिलाओं में हार्ट अटैक आने से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, अपनाएं बचाव के तरीके

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक जानलेवा स्थिति है। यह अचानक होने वाली आपात परेशानी है, जिससे जान जाने का जोखिम बना रहता है। हर किसी के शरीर में इस बीमारी के संकेत अलग-अलग दिखते हैं। महिलाओं में हार्ट अटैक के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज।

Heart Attack Signs In Women

photo credit-freepik

Heart Attack Symptoms: हार्ट की बीमारियां दुनिया भर में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए मौत का सबसे आम कारण बन गई हैं। हार्ट अटैक आने से पहले दिखने वाले कुछ सामान्य संकेतों के बारे में जानना जरूरी है। डॉक्टरों के अनुसार, महिलाओं में हृदय रोग के कुछ लक्षण पुरुषों से अलग हो सकते हैं। यह संकेत काफी सामान्य हैं, जिन्हें समझना मुश्किल नहीं है, वहीं समय से संकेतों को समझ लें, तो इलाज भी समय से शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में और बचाव के उपाय।

विज्ञापन

महिलाओं में हार्ट अटैक के संकेत

1. शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द- अगर आपको शरीर के अलग-अलग अंगों जैसे गर्दन, जबड़े, कंधे, ऊपरी पीठ, या ऊपरी पेट में दर्द महसूस हो रहा है, तो आपको हार्ट अटैक आ सकता है।

विज्ञापन

2. सांस लेने में तकलीफ होना- हार्ट अटैक आने से पहले महिलाओं को अक्सर सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है, खासकर किसी फिजिकल एक्टिविटी के दौरान ऐसा हो सकता है। यह लक्षण हार्ट की कार्यक्षमता में कमी होने का संकेत भी हो सकता है।

विज्ञापन

3. भुजाओं में दर्द (Arm Pain)- अगर आपके दोनों आर्म्स यानी भुजाओं में जरूरत से अधिक दर्द या तकलीफ महसूस हो रही है, तो यह भी संकेत है कि आपको हार्ट अटैक आ सकता है।

heart attack in women

photo credit-freepik

विज्ञापन

4. सिर चकराना या मतली- महिलाओं में हार्ट अटैक आने से पहले सिर चकराना, मिचली या उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। यह अक्सर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की कमी से हो सकता है।

5. पसीना आना- महिलाओं को हार्ट अटैक आने से पहले पसीना आ सकता है। खासतौर पर रात को सोते समय आपको ऐसा अधिक महसूस हो सकता है। इसका एक कारण शरीर में पानी की कमी होना भी है।

विज्ञापन

6. थकावट- अगर आपको सामान्य से अधिक थकावट और कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह भी संकेत है कि आपको हार्ट अटैक आ सकता है।

7. सीने में जलन- यदि किसी महिला को खाना खाने के बाद लंबे समय तक पेट में और सीने में जलन की समस्या हो रही है, तो यह भी संकेत है कि आपको हार्ट अटैक आ सकता है।

विज्ञापन

बचाव के उपाय

डेली रूटीन में व्यायाम को भी शामिल करें।
नींद पूरी करें, एक दिन में 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें।
पौष्टिक और हल्के आहार का सेवन करें।
स्मोकिंग से बचें।
ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ