Calcium Supplements Causes Heart Attack: कैल्शियम हर इंसान के लिए जरूरी होता है, इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। इसकी कमी से हाथों, पैरों और होठों में झुन-झुनाहट की समस्या आ सकती है। कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी हो सकती है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में पाया गया कि कैल्शियम की ज्यादा खुराक हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा रही है। रिसर्च में और क्या पाया गया, जानिए सबकुछ।
शरीर के लिए कितना कैल्शियम सही है?
डॉक्टरों के अनुसार, कैल्शियम शरीर के लिए जरूरी होता है और इसका रोजाना इनटेक करना भी जरूरी है लेकिन हर इंसान का शरीर अलग होता है। हर किसी की बॉडी में कैल्शियम की जरूरत एक जैसी नहीं होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार इंसान को हर दिन 1,000 से 1,300 मिलीग्राम कैल्शियम लेना चाहिए। हालांकि, यह बॉडी के हिसाब से अलग भी हो सकती है। यहां सवाल ये उठता है कि क्या सच में कैल्शियम से हार्ट रिस्क बढ़ रहे हैं?
कैल्शियम और हार्ट अटैक का रिस्क
Heart Attack Causes by Calcium
हाल ही में हुई रिसर्च में पता चला है कि कैल्शियम के सप्लीमेंट्स यानी कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए खाई जाने वाली गोलियों से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। इन गोलियों के ज्यादा सेवन से हार्ट अटैक आ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सप्लीमेंट्स के ज्यादा सेवन से खून में प्लाक बिल्डअप होने लगता है जो हार्ट वेसल्स में ब्लॉकेज का काम करती हैं। इस कारण हार्ट अटैक आ सकता है।
ये भी पढ़ें- Diabetes Symptoms: डायबिटीज का संकेत हैं पैरों में होने वाले Foot Corn, ये हैं बचने के आसान तरीके
इन लोगों को नहीं लेना चाहिए कैल्शियम सप्लीमेंट
कैल्शियम की गोलियां हर किसी के लिए नहीं हैं। यदि आप पहले से कोई दवा खा रहे हैं तो इन गोलियों को खाने से पहले अपने डॉक्टर से विचार-विमर्श कर लें। जो लोग किडनी, लिवर या हार्ट से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपका शरीर रोजाना के खानपान से अपनी कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकता है तो अलग से कैल्शियम का सेवन न करें।
कैसे करें कैल्शियम का सेवन?
कभी भी कैल्शियम के लिए अलग से सप्लीमेंट शुरू करने से पहले डॉक्टर से राय ले लें, साथ ही अपनी बॉडी की जरूरत की जांच भी कर लें। खुद से इनका सेवन न करें, कई बार शरीर में कैल्शियम की पूर्ति हमारे खाने से भी पूरी हो जाती है। अगर आपका शरीर इस योग्य है कि प्राकृतिक तरीके से इसे बढ़ाया जा सकता है, तो डॉक्टर आपको हरी सब्जियां और डेयरी फूड्स खाने की सलाह दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Heart Attack Symptoms: एसिडिटी… हार्ट अटैक का अनदेखा संकेत, जानिए कैसे रखें अपने दिल का ख्याल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
4 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
5 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
11 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
15 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines