Heart Attack Sign: क्या दांतों में दर्द से भी हार्ट अटैक का खतरा? क्या कहते हैं डॉक्टर

Heart Attack Sign: दांतों की समस्या हर किसी ने अपने जीवन में एक बार तो महसूस की होगी। दांतों की बीमारी एक कॉमन डिजीज है, जो अधिकांश लोगों को होती है। एक नई रिपोर्ट की मानें तो दांतों का दर्द भी हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है।

Heart Attack Causes

Heart Attack Causes

Heart Attack Sign: हार्ट अटैक एक गंभीर मेडिकल सिचुएशन है जिसमें इंसान को जान का जोखिम बना रहता है। यह एक ऐसी हेल्थ कंडिशन है जो दुनियाभर के लोगों को प्रभावित करती है। हार्ट अटैक के लक्षण अक्सर सीने में दर्द, सांस फूलना और थकान के रूप में सामने आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दांतों में दर्द भी हार्ट अटैक का एक संकेत हो सकता है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई बार हार्ट से जुड़ी समस्याएं जबड़े और दांतों में दर्द के रूप में भी महसूस हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

नॉर्थवेल स्टेटन आइलैंड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में कार्डियक रिहैब के निदेशक डॉ. गुरुप्रसाद श्रीनिवास ने कहा है कि दिल के दौरा आने से पहले बाएं हाथ में दर्द एक संकेत हो सकता है। वहीं, दांतों में दर्द भी हार्ट अटैक का एक साइन होता है। श्रीनिवास ने एक प्रमुख अमेरिकी मीडिया आउटलेट को बताया, हृदय रोग और अधिक विशेष रूप से, कोरोनरी आर्टरी डिजीज दुनिया में मृत्यु का सबसे प्रमुख कारण है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे जुड़ा है दांत दर्द और हार्ट अटैक?

दिल की धमनियों में रुकावट के कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे दर्द हो सकता है। सीने में दर्द दिल के दौरे का सबसे आम संकेत है, लेकिन दांत में दर्द भी एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। दरअसल, इसका कारण यह है कि दिल की कुछ संदेश भेजने वाली नसों का कनेक्शन दांतों से होकर गुजरता है। डॉक्टर ने बताया है कि कभी-कभी, मरीजों को सीने में दर्द नहीं होता है लेकिन वे अपनी पीठ में तकलीफ या दांत में दर्द महसूस करते हैं।

डॉक्टरों के अनुसार हार्ट अटैक के कुछ अन्य संकेत

  • सीने में दबाव या दर्द
  • बाईं ओर के जबड़े और कंधे में दर्द
  • सांस लेने में कठिनाई
  • ठंडा पसीना आना
  • चक्कर या बेहोशी

कब जाएं डॉक्टर के पास?

अगर आपके दांतों में लगातार दर्द बना रहता है, खासकर बिना किसी डेंटल प्रॉब्लम के, तो इसे नजरअंदाज न करें। खासकर अगर आप हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा जैसी स्थितियों से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ