Heart Attack Prevention Tips: दिल हमारे शरीर का ऐसा अंग है, जो अगर बंद हो जाए तो हमारी जिंदगी भी रुक जाएगी। आजकल हृदय रोगों की संभावनाएं इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों को पता भी नहीं चलता है और उसे कार्डियक अरेस्ट या दिल का दौरा पड़ जाता है। इसकी चपेट में आने से कोई भी नहीं चुका है, हर आयु और अच्छी और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वाले भी इससे गुजर रहे हैं। यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन की रिपोर्ट के अनुसार, हमें कुछ सब्जी नियमित रूप से डेढ़ कप की मात्रा में खाना चाहिए, ताकि इन रोगों से बच सके। आइए जानते हैं इस बारे में।
स्टडी में हुआ खुलासा
यह स्टडी एडिथ कोवान यूनिवर्सिटी (ECU) , वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और डेनिश कैंसर इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं द्वारा की गई है। इस अध्ययन की मदद से पाया गया है कि कुछ सब्जियां खाने से दिल की सेहत में सुधार हो सकता है। ये सब्जियां हरी पत्तेदार सब्जियां है।
ये भी पढ़ें-Monsoon Heath Tips: बरसात में जोड़ों का दर्द बढ़ा रहा है आपकी परेशानी? ये योगासन देंगे राहत
कौन सी सब्जियां दिल के लिए फायदेमंद?
एथेरो स्क्लेरोटिक संवहनी रोग (ASVDs) एक कार्डियो प्रॉब्लम है, जो दुनिया में मौतों का प्रमुख कारण है। रिसर्च टीम ने इस हार्ट प्रॉब्लम से गुजरने वाले मरीजों के ग्रुप को इन सब्जियों को खाने की सलाह दी थी। इनमें शामिल हैं पत्तेदार साग, पालक, केल और ब्रोकोली। इस रिसर्च का नेतृत्व करने वाली सुश्री डुप्यू बताती है कि हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन K1 की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो हार्ट डिजीज को कम कर सकती है। इन सब्जियों को क्रूसिफेरस सब्जी कहा जाता है। ASVDs के लिए ये सब्जियां बेस्ट है।
डेढ़ कप सब्जी खाने का फार्मूला क्या है?
रिसर्च के मुताबिक, डॉक्टर मार्क सिम जो रिसर्च में शामिल थे बताते हैं कि डेढ़ कप हरी सब्जियां खाने से हमें दैनिक रूप से विटामिन के 1 मिलेगा और ये हृदय रोगों के जोखिम को कम करेगा। शोध में पाया गया है कि ऑस्ट्रेलिया की महिलाएं, इस विटामिन की कमी से सबसे ज्यादा जूझ रही थी। ऐसे में उन्हें कार्डियो अटैक होते थें। जब उन्होंने अधिक मात्रा में विटामिन के 1 का सेवन किया तो उनकी ब्लड वैसेल्स भी मोटी नहीं हो रही थी।
डेढ़ कप देने के पीछे फॉर्मूला ऐसा था कि जिन महिलाओं को विटामिन के ज्यादा मिल जाता था, उन्हें अन्य समस्याएं होने लगी थी।
ये भी पढ़ें- Gut Health Tips: उमस भरे मौसम में पेट को रखें फिट, डॉक्टर ने बताया सही रखने का आसान उपाय
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
25 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines