Heart Disease: गर्मी में पसीना आना आम समझा जाता है, लेकिन कभी कभी ज्यादा पसीना निकलना किसी खतरनाक बीमारी की चेतावनी भी हो सकती है. गर्मी में ज्यादा पसीना और टखनों में सूजन होना हृदय रोग के संकेत हो सकते हैं। इन लक्षणों को समय रहते पहचान कर उनका निदान करना बहुत आवश्यक होता है। हृदय रोग पर डॉ. वाइल्ड का कहना है ”अगर आपको हृदय रोग है, तो मौसम जितना गर्म होगा उसमें दिल के दौरे, अनियमित दिल की धड़कन का खतरा बढ़ता जाएगा।”
गर्मी में हृदय रोग का कैसे पता लगाएं इसके डॉ. वाइल्ड ने कई तरीके बताएं हैं। उनका कहना है कि “मौसम जितना गर्म होगा, जोखिम उतना ही ज्यादा बढ़ जाएगा।” जब मौसम में गर्मी बढ़ती है तो शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं जो हृदय रोग का संकेत भी हो सकते हैं।
क्या हो सकते हैं लक्षण!
गर्मी में शरीर में लगातार बदलाव दिखाई देते हैं तो उनको हम हल्के में ले लेते हैं। इसमें पहला लक्षण चक्कर आना या ज्यादा पसीना आना हो सकता है। अगर एक्सरसाइज नहीं करने के बाद भी आपको लगातार बहुत पसीना आता है तो ये किसी हृदय रोग की चेतावनी हो सकती है। इसके साथ ही शरीर में कई तरह के बदलाव जैसे सीने में दर्द, जकड़न, भारीपन सा महसूस होना। इसके अलावा जबड़े, कंधे, पीठ के ऊपरी हिस्से और आपकी बाहों, खासकर बाएं हाथ में दर्द होना।
ये भी पढ़ें… Ovarian Cancer के 2 शुरुआती संकेत, इग्नोर किए तो मौत निश्चित
थकान महसूस होना
बिना कोई काम किए भी शरीर में लगातार थकान का बना रहना, सांस फूलने की समस्या साथ ही सांस सांस लेने में किसी तरह की दिक्कत होना। इस दौरान दिल की धड़कन में बदलाव देखें जा सकते हैं। जैसेः बीमार सा महसूस होना और दिल की धड़कन तेज़ या धीमी होना। ये सारे लक्षण दिखें तो शरीर को ठंडा और अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।
कैसे करें बचाव?
इस तरह के लक्षण दिखने पर क्या करना चाहिए इसके लिए डॉ. वाइल्ड ने बचाव के कई उपाय बताएं हैं, जिसमें सबसे पहला उपाय है किसी ठंडी जगह पर रहना। जैसेः दिन में जिस वक्त गर्मी सबसे ज्यादा हो (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच) उस दौरान सीधे तौर पर धूप में जाने से बचें। इसके साथ ही ढीले कपड़े पहनें। इसके अलावा खाने-पीने का पूरा ध्यान रखें, जिसमें ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है जिसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है।
इस तरह के लक्षण बढ़ते जाते हैं और अगर घरेलू उपायों से कुछ असर ना दिखाई दे तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले लें.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
10 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
10 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
14 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
15 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
19 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines