Heart Attack Causes: खेल का मैदान, जहां से फिटनेस और जोश की कहानियां सामने आती है। एक तरफ विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को फिटनेस के मामले में सबसे ऊपर माना जाता है, तो वहीं कई बार युवा खिलाड़ियों को उनके फिट न होने के चलते टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ जाता है। पिछले कुछ समय से ऐसे कई मामले मिले हैं, जहां स्वस्थ दिखने वाले प्लेयर्स को गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स के चलते समस्याएं हुई है। हाल ही में पंजाब के फिरोजपुर में एक युवक, जिसका नाम हरजीत सिंह बताया जा रहा है, वह क्रिकेट ग्राउंड पर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अचानक हार्ट अटैक की चपेट में आ जाता है और उसकी मौत हो जाती है। यह गंभीर सवाल खड़े कर रही है कि आखिर ऐसे युवा जो फिट दिखते हैं, उन्हें कैसे इतनी कम आयु में हार्ट अटैक आ रहा है। चलिए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
रांची के क्रेनोफेशियल सर्जन डॉक्टर अनुज कुमार बताते हैं कि आजकल कम उम्र के युवाओं में अचानक हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, खासकर वे हार्ट अटैक जो बिना किसी लक्षण के होते हैं यानी “साइलेंट हार्ट अटैक”। वे बताते हैं कि भारत में मौतों के हिस्से में पांचवें नंबर पर युवाओं में हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट है। इससे भी ज्यादा गंभीर बात यह है कि इनमें 20 वर्ष या उससे कम उम्र वाले युवा भी शामिल है।
ये भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर नहीं, इस बीमारी से होती है महिलाओं की सबसे ज्यादा मौत, शेफाली में भी दिखने लगे थे संकेत
फिट दिखने वाले युवाओं को हार्ट अटैक क्यों?
हेल्दी दिखाई देने के बाद भी अगर किसी को हार्ट अटैक आ रहा है, तो निश्चित ही उसका लाइफस्टाइल सही नहीं है। यह आपातकालीन स्थिति है, जिसमें बचाव मेडिकल हेल्प द्वारा ही की जा सकती है। कई बार खिलाड़ी फिट रहने के लिए कुछ सप्लीमेंट्स भी लेते हैं, जिसके साइड-इफेक्ट भी होते हैं। मगर हरजीत पेशे से कारपेंटर थे और अच्छा क्रिकेट भी खेलना जानते थे। उनकी मौत की वजह लाइफस्टाइल ही मानी जाती है।
क्यों लाइफस्टाइल है बड़ी वजह?
हार्ट अटैक की सबसे बड़ी वजह युवाओं में सेडेंटरी लाइफस्टाइल है। इसमें जो व्यक्ति होता है, उसकी रोज की लाइफ बिना किसी गतिविधी के होती है। इसमें स्ट्रेस और पर्याप्त नींद न लेना शामिल होता है। इसके अलावा, यदि उनका खान-पान सही नहीं यानी वे अधिक वसा वाला भोजन खाते हैं, तो भी हार्ट अटैक आ सकता है।
कैसे पता करें हार्ट अटैक के बारे में?
यदि किसी को हार्ट अटैक आने वाला होता है, उसे कुछ समय या दिनों पहले से भी इसके संकेत मिलने लगते हैं। जैसे कि-
- सीने में दर्द होना।
- सांस लेने में तकलीफ होना।
- बेचैनी महसूस करना।
- सीने में दर्द होना।
- पसीना आना।
- चक्कर आना।
- उल्टी या मतली होना।
- बाएं हाथ और जबड़े में दर्द होना।
ये भी पढ़ें-शेफाली जरीवाला का सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से क्या कनेक्शन? दोनों में ये आदत थी कॉमन
संबंधित खबरें
कैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 hr agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
17 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
21 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
21 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines