Heart Attack Causes: ज्यादातर लोगों को लगता है कि कॉलेस्ट्रोल बढ़ने से, ब्लड प्रेशर से या फिर खानपान की गलतियों और तनाव से हार्ट अटैक आता है. लेकिन, ऐसा नहीं है. सुबह के समय की गई यह एक छोटी सी गलती बड़ी समस्या की वजह बनती है. हार्ट अटैक आने के कारणों में एकदम से बीपी का बढ़ना, ऑक्सीजन फ्लो का कम हो जाना और रक्त धमनियों में प्लाक या थक्के जमना शामिल है और इन दिक्कतों को सुबह की यह एक गलती बढ़ा देती है. ऐसे में यहां जानिए कौन सी है यह गलती जिस चलते आ सकता है हार्ट अटैक.
सुबह की गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह
सुबह के समय की गई यह एक गलती हार्ट अटैक की वजह बन सकती है. यह गलती है सुबह के समय हड़बड़ी करना. पलंग से तेजी से उतरना, एड्रलाइन पर भागना, हाइड्रेशन का ध्यान ना रखना और ब्रीदिंग रिदम का बिगड़ जाना. इससे दिल पर इंस्टेंट शॉक लगता है.
यह खतरनाक क्यों है?
- एकदम से बीपी बढ़ जाता है.
- ऑक्सीजन फ्लो कम हो जाता है.
- ब्लड क्लोटिंग होने की संभावना बढ़ जाती है.
- दिल बिना वॉर्म-अप के जबरदस्ती फाइट मोड पर चला जाता है.
यह भी पढ़ें – शरीर से शुगर को निचोड़कर निकाल देंगी ये 5 सब्जियां, High Blood Sugar कंट्रोल में आने लगेगी
क्या करना चाहिए
- सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना चाहिए.
- कोशिश करें कि आप एकदम से खड़े ना हों बल्कि धीमी गति से दिन की शुरुआत करें.
- कम से कम 3 गहरी सांसें लें.
- अपने दिल को 2 से 3 मिनट दें जिससे वह सेटल हो सके.
- अपने दिन को धीमी गति से बिना स्ट्रेस के शुरु करें.
हार्ट अटैक आने के वॉर्निंग साइन क्या होते हैं
हार्ट अटैक आने से पहले छाती में बेचैनी महसूस हो सकता है. छाती में भारीपन, दबाव और दर्द महसूस होता है. इसके अलावा कंधे, गर्दन और जबड़े में दर्द हो सकता है. ज्यादातर शरीर के बाएं हिस्से में यह ज्यादा होता है. सांस लेने में तकलीफ होती है और ठंडा पसीना सकता है. महिलाओं में हार्ट अटैक आने से पहले बहुत ज्यादा थकान, मतली, उल्टी, पीठ या जबड़े में दर्द और चक्कर आने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें – पेशाब की थैली में कैंसर होने के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए मूत्राशय कैंसर का कैसे पता चलता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
11 mins agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
54 mins agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
19 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
21 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
23 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines