हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हार्ट अटैक को दावत देती हैं युवाओं की ये 3 आदतें, डॉक्टर ने किया खुलासा

युवाओं में हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ गए हैं। उनमें इस बीमारी के होने का रिस्क खराब लाइफस्टाइल की वजह से हो रहा है। मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि यंगस्टर्स की किन आदतों के चलते ऐसा हो रहा है।

विज्ञापन

Heart Attack Causes: हार्ट अटैक अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहा है। यह युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। दिल की बीमारियों के प्रमुख कारणों में अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी है। खराब जीवनशैली, शराब पीना आदि जैसी आदतें कार्डियो प्रॉब्लम्स का बुलावा देती हैं। वैसे तो हार्ट अटैक अब सामान्य बीमारी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पिछले कुछ सालों में लोगों की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव हुए हैं, जो उनकी सेहत को बिगाड़ रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो सही जीवनशैली आपको स्वस्थ और लंबे समय तक फिट रखने में मदद करती है। वहीं, अगर आप स्वस्थ नहीं हैं तो आप कभी भी किसी भी रोग की चपेट में आ सकते हैं। कार्डियो एक्सपर्ट डॉक्टर नरेश मल्होत्रा बताते हैं कि युवाओं की ये 3 आदतें उन्हें दिल के रोगों के करीब पहुंचा रही हैं।

ये हैं 3 खराब आदतें

1. सुबह की सिगरेट

डॉक्टर नरेश मल्होत्रा, सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट और डायबिटोलॉजिस्ट बताते हैं कि युवाओं में सिगरेट पीने की आदत काफी बढ़ गई है। ये आदत पहले से ही उन्हें बीमार कर रही है और सुबह की सिगरेट तो और भी ज्यादा हानिकारक होती है। युवाओं को फ्रेश होने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट सिगरेट चाहिए होती है। इस समय की सिगरेट कार्डियो प्रॉब्लम्स को बढ़ावा देती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कैंसर इलाज की रेस में क्यों पिछड़ रहे हैं मरीज?

2. खाना छोड़ना

विज्ञापन

युवाओं में इन दिनों देर से सोने और उठने की आदत है। देर से उठना और जो ब्रेकफास्ट सुबह 9 बजे किया जाना चाहिए, वह दिन के 1 बजे किया जाता है। देर से खाना खाना भी उनकी सेहत को बिगाड़ रहा है। इससे उनका मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है। साथ ही, वह बताते हैं कि युवाओं में देर से खाना खाने के अलावा प्रोसेस्ड और जंक फूड्स के कॉम्बिनेशन का इनटेक भी हाई है, जो कार्डियो प्रॉब्लम्स को बढ़ावा देती है।

3. देर से सोना

विज्ञापन

आधी रात तक जागे रहना और फिर देर सुबह तक सोना भी उनकी बॉडी के इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर रहा है। ये आदतें रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं को कमजोर करती हैं, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। लेट स्लीपिंग पैटर्न शरीर को पर्याप्त नींद नहीं लेने देता है, जो दिल की कार्यक्षमता को स्लो कर देता है। इससे हाई बीपी की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है।

क्या करें?

  • सही लाइफस्टाइल अपनाने से गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • हेल्दी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर खाना खाएं।
  • पर्याप्त नींद लें, कम से कम 8 घंटे प्रति दिन।
  • भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  • फिजिकल एक्टिविटी करते रहें।
  • एक समय पर सोने और जागने की आदत अपनाएं।
  • शराब और सिगरेट का सेवन सीमित करें।
  • मानसिक तनाव कम करें।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola