Heart Attack Symptoms: खेलते-खेलते किसी को हार्ट अटैक आ जाए और जान चली जाए तो इससे क्या समझा जाए कि अब स्पोर्ट्स एक्टिविटी करना भी हमारी बॉडी के लिए भारी पड़ सकता है? जी हां, बिल्कुल ऐसा हो सकता है। हैदराबाद में राकेश नाम का एक बैडमिंटन खिलाड़ी हार्ट अटैक से अपनी जान गंवा चुका है, जिसे स्वस्थ और युवा बताया जा रहा है। राकेश सिर्फ 25 साल का था, जिस वजह से यह सवाल खड़ा हो रहा है कि अभी कुछ समय पहले तक 30 से 40 साल के युवा हार्ट अटैक का सामना कर रहे थे जबकि अब 25 साल के युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।
हाल ही में कुछ दिनों पहले पंजाब से भी ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था जहां एक युवक क्रिकेट खेलते हुए हार्ट अटैक से अपनी जान गंवा देता है। चलिए जानते हैं इसका कारण और लक्षण कैसे होते हैं।
स्पोर्ट्स एक्टिविटी क्यों खतरनाक है?
दरअसल, हाई इंटेंसिटी गेम के दौरान कई बार दिल पर ज्यादा दबाव पड़ जाता है, जिससे कार्डियक अरेस्ट हो जाता है। वहीं, किसी-किसी को पहले से दिल की बीमारी से संबंधित अन्य परेशानियां जैसे कि हाई बीपी या हाई कोलेस्ट्रॉल होती है, जिस वजह से भी अचानक हार्ट अटैक आ जाता है। यह सबसे आम कारण होता है अचानक युवा खिलाड़ियों में मौत का।
ये भी पढ़ें-हेपेटाइटिस के 5 प्रकार कैसे होते हैं? सबसे ज्यादा खतरनाक कौन सा, जानिए डॉक्टर से
युवाओं को कार्डियक अरेस्ट क्यों आ रहा है?
इस बारे में SAAOL हार्ट सेंटर के फाउंडर डॉक्टर बिमल छाजेड़ बताते हैं कि युवाओं में लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स की वजह से ऐसा होता है। कई बार युवा हैवी वर्कआउट के साथ-साथ कुछ प्रकार की हानिकारक स्टेरॉइड्स और सप्लिमेंट्स का सेवन करते हैं, जिस कारण उनके दिल पर दबाव पड़ता है और अचानक कार्डियक अरेस्ट हो जाता है। इसके अलावा, एक और बड़ा कारण युवाओं में हार्ट अटैक का शरीर की नसों में ब्लॉकेज होना है। एक्सपर्ट बताते हैं कि किसी भी बीमारी से मौत होने में समय लगता है। सिर्फ हार्ट की बीमारी ऐसी होती है, जिसमें मरीज की तुरंत मौत हो जाती है।
कुछ अन्य कारणों में स्ट्रेस, धूम्रपान और शराब का सेवन करना शामिल हैं। शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी से भी हार्ट अटैक आ सकता है।
ऐसे होते हैं संकेत
- सीने में दर्द होना।
- तेज दिल की धड़कनें।
- चक्कर आना।
- सांस फूलना।
- थकान होना।
बचाव के लिए क्या करें?
- नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराएं।
- वर्कआउट या हाई इंटेस स्पोर्ट खेलते हैं तो समय-समय पर अपना बीपी और शुगर चेक कराएं।
- हेल्दी डाइट का सेवन करें।
- स्ट्रेस कम करें।
ये भी पढ़ें-बच्चों को नहीं अब व्यस्कों को हो रहा हेपेटाइटिस-A, प्रेग्नेंट महिलाओं को भी कम नहीं रिस्क
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
2 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
4 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
7 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
7 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
11 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines