हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कब्ज भी बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Heart Attack Causes: हार्ट अटैक की स्थिति गंभीर होती है। यह अचानक होने वाली एक मेडिकल इमरजेंसी है। वहीं, कब्ज भी एक मुश्किल समस्या है, जो लोगों को काफी परेशान करती है। एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कब्ज से हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन
Photo Credit-Freepik

Heart Attack Causes: कब्ज का नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि यह एक पेट से जुड़ी समस्या है। हालांकि, यह असल में एक पेट की समस्या ही है, लेकिन क्या होगा अगर हम आपको बताएं कि कब्ज से इंसान को हार्ट अटैक आ सकता है। जी हां, हाल ही में हुई एक रिसर्च में पाया गया है कि कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज से दिल के रोगों में वृद्धि हो सकती है। दिल के रोग जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक या चोकिंग के जोखिम। खासतौर पर उन लोगों को इसका अत्यधिक खतरा है, जो हाई बीपी की समस्या स गुजर रहे हैं। चलिए जानते हैं रिसर्च से जुड़ी कुछ मुख्य बातें।

कहां हुई है रिसर्च?

अमेरिकन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी-हार्ट एंड सर्कुलेटरी फिजियोलॉजी में पब्लिश एक शोध के अनुसार, कब्ज से पीड़ित लोगों को नियमित मल त्याग करने वालों की तुलना में प्रमुख हृदय संबंधी घटनाओं का जोखिम दोगुना रहता है। इन लोगों में दिल का दौरा पड़ने की संभावना 2.7 गुना अधिक होती है, स्ट्रोक का अनुभव होने की संभावना 2.4 गुना अधिक होती है, और दिल का दौरा पड़ने या सीने में दर्द होने की संभावना 1.6 गुना अधिक होती है। हालांकि, यह अध्ययन यूके बायोबैंक में किया गया है, जहां 4,00,000 लोगों के साथ इस रिसर्च को पूरा किया गया था। जिसमें टीम ने कब्ज के मरीजों की दिनचर्या को नोट डाउन किया था। इस तर्ज पर ही इस बात की पुष्टि की गई है कि कब्ज हार्ट अटैक का एक कारण हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!

इन बातों को रखें ख्याल

रिसर्च में कब्ज और हृदय रोग के संबंध की पुष्टि के बाद शोधकर्ताओं की टीम ने लोगों के साथ कुछ सुझाव बांटे हैं, जिनकी मदद से वे हार्ट अटैक के जोखिम को कम कर सकते हैं।

1. फाइबर का सेवन

शोधकर्ताओं ने नियमित कब्ज से परेशान लोगों को अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा को बढ़ाने की सलाह दी है। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के अनुसार, फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फलियां फाइबर का सोर्स हैं जो मल को नरम बनाने में मदद करते हैं। इससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।

2. पानी पिएं

शरीर में डिहाइड्रेशन होने से पेट में ब्लोटिंग और गैस की समस्या बढ़ सकती है। पानी की कमी से कब्ज को बढ़ावा मिलता है। वहीं, अच्छी हार्ट हेल्थ के लिए भी पानी जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी होने से शौच करने में भी तकलीफ नहीं होती है। इसलिए दिन भर में लगभग 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।

3. एक्सरसाइज करें

शारीरिक गतिविधियां आपकी आंतों को सुरक्षित रखती हैं। 1 सप्ताह में कम से कम 2 दिन आपको 30 मिनट तक के हल्के व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए, क्योंकि इससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। एक्सरसाइज का समय न हो तो वॉक करने की हैबिट को सुचारू रूप से अपनाएं और फॉलो करें।

4. प्रोबायोटिक्स का सेवन

प्रोबायोटिक्स गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो ओवरऑल पाचन क्रिया को सुरक्षित रखते हैं। ये बैक्टीरिया आंतों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। साथ ही, शरीर में गुड बैक्टीरिया होने से कब्ज की समस्याओं में भी कमी देखी गई है क्योंकि इन कणों से पेट की सूजन भी कम होती है।

5. स्वस्थ आहार और स्ट्रेस मैनेजमेंट

फाइबर के अलावा, अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन से भरपूर हों। मांसाहारी खाने से थोड़ा परहेज आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। तनाव कम करने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा, अल्कोहल का सेवन कम से कम करें।

ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें