Heart Attack: अगर लंबी जिंदगी जीनी है तो इसके लिए अपने स्वास्थय की देखबाल बहुत जरूरी है। अपने स्वाद के लिए अगर बहुत मसालेदार और मजेदार खाना खाते हैं तो यहीं रुक जाएं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एक नई शोध की गई, जिसमें हार्ट अटैक के कारणों का पता लगाने की कोशिश की गई है। इस रिसर्च में सामने आया कि ज्यादा शुगर और मांस से इंसान में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इस अध्ययन के सामने आने के बाद अब आपको मीठी चीजे पर लगाम लगा देनी चाहिए।
क्या कहती है रिसर्च?
वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च में खाद्य आवृत्ति सवालों के जरिए से यूपीएफ (Ultra-Processed Food) सेवन का मूल्यांकन किया गया था। शोधकर्ताओं ने इस दौरान तीन शोध किए। इसमें पहला 30 से 55 साल की उम्र की 75,735 महिला नर्सों के एनएचएस नर्सों थी, दूसरे में 25 से 42 साल की उम्र की 90,813 महिलाओं और 40 से 75 साल की उम्र के 40,409 पुरुषों पर अध्ययन किया गया। जिन लोगों को पहले से हृदय रोग या किसी तरह की बीमारी थी उनको इससे दूर ही रखा गया।
ये भी पढ़ें… Heart Attack Causes: कैल्शियम सप्लीमेंट्स से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, नई रिसर्च में क्या पाया गया?
खाने में क्या दिया?
यूपीएफ के चयन को दस समूहों में बांटा गया था, जिसमें रोटी और अनाज, सॉस, स्प्रेड और मसाले, पैकेज्ड मीठे स्नैक्स और मिठाइयां, पैकेज्ड नमकीन स्नैक्स, चीनी-मीठा पेय पदार्थ, लाल मांस और मछली जैसे आहार शामिल थे। वैज्ञानिकों ने पाया कि जिसने ज्यादा मात्रा में शुगर कंज्यूम किया उसको हृदय रोग का जोखिम बढ़ गया। इसके अलावा सॉसेज, बेकन और हॉटडॉग जैसे प्रसंस्कृत मांस की अधिकता वाले आहार में भी यह जोखिम पाया गया।
UK के औसत आहार में यूपीएफ का हिस्सा 57 प्रतिशत है, और इस श्रेणी में फिजी पेय, हैम और बेकन जैसे मांस, साथ ही नाश्ता अनाज शामिल हैं। हालांकि इस उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिन यूपीएफ का उन्होंने अध्ययन किया उनमें से कुछ में विटामिन, खनिज और फाइबर पाए गए जिससे हार्ट अटैक के खतरे को कम भी किया जा सकता है। मतलब अगर आहार को बैलेंस किया जाए तो इसके खतरे से बाहर भी आया जा सकता है।
ये भी पढ़ें… Heart Attack Symptoms: एसिडिटी… हार्ट अटैक का अनदेखा संकेत, जानिए कैसे रखें अपने दिल का ख्याल
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
3 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
4 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
10 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
14 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines