Health Tips: आज के समय में दिल की बीमारियां बेहद तेजी (Heart Attack Issues) से बढ़ रही हैं. कभी यह समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन अब 20–30 वर्ष की उम्र के युवा भी हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति का शिकार हो रहे हैं. कई बार यह अटैक अचानक आता है और इंसान को संभलने का मौका भी नहीं देता. ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर क्या वजह है कि आज की युवा पीढ़ी इतनी जल्दी हार्ट अटैक का शिकार हो रही है? क्या इसके पीछे हमारी लाइफस्टाइल (Lifestyle) जिम्मेदार है या खानपान? तो आइए जानते हैं इस गंभीर विषय पर आचार्य मनीष से कि किन कारणों की वजह से कम उम्र में भी लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और कैसे हम इस खतरे से खुद को समय रहते बचा सकते हैं.
देर रात जगना
आचार्य मनीष के अनुसार आजकल कई लोग देर रात तक जागते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है. इसलिए सदियों से कहा जाता है कि रात को जल्दी सोना चाहिए और सुबह सूर्योदय से पहले जागना चाहिए. रात 10 बजे के बाद शरीर की प्राकृतिक ऊर्जा रिपेयर मोड (Repair Mode) में चली जाती है यानी शरीर खुद को हील करने लगता है. अगर हम इस समय भी जगे रहते हैं तो न केवल शरीर थकता है बल्कि दिल पर भी काफी दबाव पड़ता है, जिससे आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें- Vitamin D को लेकर AIIMS के डॉक्टर ने बाताए चौका देने वाले फैक्ट्, इग्नोर करना हो सकती है बड़ी गलती
देर रात खाना खाना
एक्सपर्ट का मानना है कि बहुत से लोग देर रात खाना खाते हैं, जबकि शरीर का लिवर इस समय के लिए डिजाइन नहीं है. आचार्य मनीष कहते हैं कि शरीर की एक समय-निर्धारित प्रणाली (system) होती है चाहे खाना हो या सोना. रात में 11–12 बजे खाना खाने से शरीर की टाइमिंग डिस्टर्ब हो जाती है. रात में शरीर का लिवर और पाचन तंत्र (Digestive System) आराम करना चाहता है, लेकिन देर से भोजन करने पर ये अंग थक जाते हैं और लंबे समय तक काम करने के लिए बाध्य होते हैं, जिससे दिल पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है.
4 चीजों पर पड़ता है बुरा असर
आचार्य मनीष कहते हैं कि देर रात खाना और देर रात सोना पेट (Stomach), पैंक्रियाज (Pancreas) लिवर (Liver) और स्प्लीन (Spleen) को डिस्टर्ब कर देते हैं, जिसकी वजह से आज कम उम्र में ही भी लोग हार्ट अटैक का शिकार हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें- ये पत्ता है हार्ट की बीमारियों पर असरदार, PM Modi खुद करते हैं सेवन, डॉक्टर ने दी खाने की सलाह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
2 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
7 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
9 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
10 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines