सर्दियों में रोजाना सुबह करें ये 6 काम, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

Healthy Morning Routine: सुबह के कुछ ऐसे नियम हैं, जो आपको बेहतर लाइफस्टाइल दे सकते हैं। तो आप ये कुछ टिप्स अपनाकर अपना पूरा दिन तरोताजा रख सकते हैं।

scientifically proven best morning routine Healthy morning routine habits for adults Healthy morning routine habits examples healthy morning routine for weight loss morning routine list healthy morning routine for students

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Healthy Morning Routine: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक अच्छे लाइफस्टाइल के लिए समय ही नहीं मिलता है। कभी ऑफिस के काम से या घर के काम से आपको समय निकालना पड़ता है। ऐसे में हर कोई प्रेशर में जी रहा है। अधिकतर के घर और ऑफिस के काम की वजह से पूरा दिन चिंता में बीत जाता है, जिसका हमें पता ही नहीं चलता है।

अपनी जिंदगी को फिर से ट्रेक पर लाने के लिए आपको अपनी आदतों में बस थोड़ा सा बदलाव लेकर आना है। ताकि आप पॉजिटिव एनर्जी के साथ एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपना सकें। कुछ ऐसे रूल्स हैं, जिनको आपको फोलो करना चाहिए।

विज्ञापन

हेल्दी दिमाग के लिए सुबह करें ये काम, देखें इस Video में-

सुबह इन कामों को करें 

सुबह जल्दी उठें

अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं, तो आपकी हेल्थ और मूड पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। ये बात तो आयुर्वेद में भी कही जाती है कि सुबह जल्दी उठना चाहिए। सूरज निकलने के 2 घंटे पहले उठना चाहिए।

विज्ञापन

पेट को रखें साफ

अगर आपका पेट साफ होता है तो पूरा दिन आपका सही रहता है। रात के समय पेट साफ होने से बॉडी से सारे विषैले टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। सुबह पेट साफ होने से आप हल्का महसूस करते हैं, वहीं रात में अगर पेट साफ होता है, तो नींद अच्छी आती है।

विज्ञापन

सुबह उठकर योग और व्यायाम जरूर करना चाहिए। एक्सरसाइज न सिर्फ फ्रेशनेस महसूस कराती है, बल्कि आपका सारा दिन अच्छा बीतता है। इसलिए सुबह-शाम योग या एक्सरसाइज करें और सैर करना चाहिए।

विज्ञापन

हर सुबह करें ये 5 काम, जानें इस Video में-

गरारे करें

विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा रहता है। इसके लिए आप डेली सुबह उठकर गुनगुने पानी से गरारे करें। गले की खराश लेकर कई चीजों में आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन

विज्ञापन

संतरे में विटामिन सी भरपूर पाया जाता है। वहीं, गाजर में बीटा कैरोटीन और फाइबर मिलता है। इसी तरह अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

हेल्दी ब्रेकफास्ट

विज्ञापन

सुबह की सबसे पहली डाइट हेल्दी होनी चाहिए। इसके साथ ही समय पर ब्रेकफास्ट करें। सुबह के नाश्ते में फ्रेश फल या जूस लें। इसके अलावा आपको ड्राई फ्रूट्स, अंडा, पोहा, दलिया जैसी हेल्दी चीजें डाइट में शामिल करनी चाहिए।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ