Types of Water For Health: पानी के बिना एक हेल्दी लाइफ की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. पानी को प्यास लगने पर पी लिया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी हेल्दी रहने के लिए पानी का सेवन किया है? अगर नहीं, तो इस बार करके देखें. रोजाना के पानी को थोड़ा हेल्दी बना लें तो यह शरीर को कई अतिरिक्त फायदे दे सकता है. हालांकि, इसके लिए हमें कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करना होगा. अलग-अलग प्राकृतिक चीजों से तैयार पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ डिटॉक्स, इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने में भी मदद करता है. तो देर किस बात की आइए जानते हैं ऐसे 10 हेल्दी पानी के बारे में जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या है HPV वैक्सीन? भारत सरकार शुरू करने जा रही मुफ्त टीकाकरण, इस जानलेवा बीमारी से होगा बचाव
हेल्दी रहने के लिए 10 तरह का पानी
नींबू पानी- नींबू पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद विटामिन-C होता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है. सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से डिटॉक्स में मदद मिलती है.
जीरा पानी- जीरा पानी भी बनाया जा सकता है. इसके लिए एक गिलास में जीरा उबालकर रखना होगा. इसका पानी पीने से पाचन मजबूत होता है और गैस-अपच से राहत मिलती है.
मेथी पानी- रात में मेथी दाना भिगोकर सुबह उसका पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है. आप बिना किसी डर के इसका सेवन कर सकते हैं.
अजवाइन पानी- अजवाइन का पानी पेट दर्द, एसिडिटी और अपच में बेहद कारगर होता है। इसे हल्का उबालकर पीने से पेट हल्का महसूस होता है.
दालचीनी पानी- दालचीनी का पानी भी पीना काफी फायदेमंद है. यह शरीर में सूजन कम करने और शुगर लेवल संतुलित रखने में मदद कर सकता है. यह इम्यूनिटी को भी सपोर्ट करता है.
सौंफ पानी- सौंफ का पानी गर्मियों में पीने के लिए एकदम बेस्ट है. यह शरीर में ठंडक देने वाला होता है. इसे पीने से पाचन सुधरता है, मुंह की बदबू कम होती है और शरीर में जलन की समस्या घटती है.
धनिया पानी- आप धनिया पानी भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. धनिया भिगोकर उसका पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और किडनी की कार्यक्षमता बेहतर होती है.
नारियल पानी- अगर आपका बजट है तो आप नारियल पानी को भी शामिल कर सकते हैं. नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है. यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है और गर्मियों में विशेष रूप से फायदेमंद होता है.
हल्दी पानी- गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर में सूजन कम होती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है. सर्दी-जुकाम से बचाव में भी यह मददगार हो सकता है.
खीरा-पुदीना पानी- आप खीरा और पुदीना डालकर तैयार पानी भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. यह शरीर को ठंडक देता है और वजन नियंत्रण में सहायक होता है.
कैसे करें रूटीन में शामिल?
- इसे अपने आहार में शामिल करने के लिए आप सुबह खाली पेट 1 हेल्दी पानी चुनें.
- दिन में मौसम और जरूरत के अनुसार पानी को सेलेक्ट करें.
- एक दिन में 3 तरह के पानी से अधिक ना लें.
- बिना डॉक्टर सलाह के किसी चीज का ज्यादा सेवन ना करें
इसे भी पढ़ें- सोते समय मुंह से लार आना सामान्य है या बीमारी का संकेत? जानिए कारण और आसान उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
48 mins ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 hr agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
10 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines