हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोजमर्रा की इन आदतों का किडनी-लिवर पर पड़ता है गहरा प्रभाव, डॉक्टर से जानें सेफ्टी टिप्स

Health Tips: क्या आप जानते हैं हमारी डाइट ही लिवर और किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करती है? अगर हम अपनी डाइट को सही नहीं रखते हैं तो किडनी स्टोन, फैटी लिवर और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है। जानिए इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर।

विज्ञापन

Health Tips: हमारी रोजमर्रा की खाने-पीने की आदतें सीधे तौर पर किडनी और लिवर की सेहत को प्रभावित करती हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ता फास्ट फूड कल्चर, जंक फूड की लत और बिना सलाह ली गई हाई-प्रोटीन डाइट युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रही हैं। दरअसल, किडनी और लिवर की बीमारियां आजकल सबसे ज्यादा खराब डाइट की वजह से होने लगी है। इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर आइए जानते हैं।

जंक फूड और हाई-प्रोटीन डाइट से खराब हो रहा लिवर-किडनी

आकाश हेल्थकेयर के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. उमेश गुप्ता, निदेशक, बताते हैं कि तेल, नमक और शुगर से भरपूर जंक फूड शरीर में फैट जमा करता है और मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ देता है। लिवर पर इसका असर सीधा पड़ता है, जिससे फैटी लिवर डिजीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

दूसरी ओर, बिना जरूरत के हाई-प्रोटीन डाइट लेना भी उतना ही खतरनाक है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जब शरीर जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करता है, तो किडनी पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर किडनी फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीना सही या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

इन शुरुआती लक्षणों को न करें इग्नोर

किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियों के शुरुआती संकेत अक्सर हल्के महसूस होते हैं लेकिन इन्हें अनदेखा करना हमारी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
  • लगातार थकान रहना।
  • चेहरे या पैरों में सूजन होना।
  • पेशाब में झाग या बार-बार पेशाब आना।
  • पेट में भारीपन और भूख कम लगना।
  • त्वचा पर खुजली और पीलापन दिखना।

एक्सपर्ट कहते हैं कि ये संकेत शरीर की चेतावनी हैं, जिन्हें समझकर तुरंत जांच करवानी चाहिए।

डॉक्टर क्या कहते हैं?

डॉक्टर कहते हैं लोग अक्सर समझते हैं कि हाई-प्रोटीन डाइट केवल मसल्स बनाने में मदद करती है लेकिन यह भूल जाते हैं कि इसका सारा बोझ किडनी पर पड़ता है। जिन लोगों की किडनी पहले से कमजोर है, उनके लिए यह डाइट जानलेवा भी साबित हो सकती है।

विज्ञापन

डॉक्टर के अनुसार, लिवर शरीर का सबसे ज्यादा काम करने वाला अंग है, जो हर दिन टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। जंक फूड, ज्यादा शराब और अनियमित दिनचर्या लिवर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती है। फैटी लिवर आज शहरों में सबसे आम समस्या बन चुकी है और अगर ध्यान न दिया जाए तो यह सिरोसिस या लिवर कैंसर तक पहुंच सकती है।

बचाव के लिए क्या करें?

एकस्पर्ट सलाह देते हैं कि ताजी सब्जियां, मौसमी फल, पर्याप्त पानी और संतुलित प्रोटीन का सेवन लिवर और किडनी को सुरक्षित रख सकता है। इसके अलावा, आपको समय-समय पर ब्लड टेस्ट और सालाना एकबार यूरिन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड करवाना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-पेट-पसलियों का दर्द भी किडनी डैमेज का संकेत, एक्सपर्ट ने दी ये चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola