---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

16 आदतें अपनाएं, बुढ़ापे में भी रहें हेल्दी और जवां

16 Health Tips: उम्र भर हेल्दी रहना कौन नहीं चाहता लेकिन किसी को सही तरीका नहीं पता है। बुढ़ापे तक फिट रहने के लिए क्या-क्या काम करें, जानिए।

---खबर नीचे जारी है---

16 Health Tips: मौजूदा समय में तेजी से बदलते एनवायरनमेंट और माहौल ने लोगों की उम्र को घटा कर रख दिया है। जहां पहले 100 साल तक लोग जिंदा रहते थे। वहीं, अब उम्र घटकर आधी रह गई है। कम उम्र में ही लोग तरह-तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, जिसमें हार्ट अटैक, डायबिटीज और मोटापा जैसी बीमारियां हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि लोगों को जल्दी सुबह उठकर एक्सरसाइज या योगा करनी चाहिए, ताकि वो फिट रहें। ये आपको लंबे समय तक हेल्दी रखने में हेल्प करता है। अगर लंबी उम्र तक हेल्दी रहना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। जब हम अपने शरीर की केयर करते हैं, तो बदले में शरीर बुढ़ापे हेल्दी रहने के लिए सही मात्रा में एनर्जी उपहार में देगा। चलिए जान लेते हैं कुछ ऐसे नियमों के बारे में जो आपको बुढ़ापे तक हेल्दी रहने में हेल्प करेंगे।

हेल्दी रहने के लिए अपनाएं 16 नियम

बुढ़ापे तक हेल्दी और खुश रहने के लिए, ये नियम आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने से आप अपने बुढ़ापे को आनंद से जी पाएंगे।

नमक

---खबर नीचे जारी है---

खाने में सफेद की बजाय सेंधा नमक का प्रयोग करें। ये आपकी सेहत के लिए बेस्ट रहेगा। सेंधा नमक में अच्छी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होता है, जो ब्लड प्रेशर, मांसपेशियों में ऐंठन, कब्ज, पेट दर्द, और उल्टी में फायदेमंद होते हैं।

रोज चलें इतने कदम

---खबर नीचे जारी है---

कम से कम 500 कदम चलना चाहिए। क्योंकि ये आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन शरीर में अच्छा रहता है।

पानी कब पीना चाहिए

---खबर नीचे जारी है---

खाना खाने के तुरंत बाद ही पानी नहीं पीना चाहिए। कम से कम आधे घंटे बाद पानी पिएं।

---खबर नीचे जारी है---

हाईड्रेट

खुद को हाईड्रेट रखें। इसके लिए पूरे दिनभर खूब पानी पिएं और साथ में जूस भी ले सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

गुनगुना पानी

सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

गाय का घी

जब भी खाना बनाएं तो तेल की बजाय गाय का देसी घी इस्तेमाल करें। ये आपको अंदर से एनर्जी देगा और आपको कई सेहत की समस्याओं से निजात दिला सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

सब्जी और फल

खाने में जितना हो सके रंग-बिरंगी सब्जियां खाना शुरु कर दें। कहने का मतलब है कि अलग-अलग तरह की सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

सफेद चीजों से दूरी बनाएं

सफेद चीनी, नमक, चावल से दूरी बनाएं। क्योंकि इनमें कैलोरी भरपूर होता है और फाइबर कम। ये मोटापे की शिकायत हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढें- नसें कमजोर क्यों होती हैं? दूर करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं, जान लें डॉक्टर की सलाह

रात में इन चीजों से परहेज

रात के समय राजमा-चावल और दही न खाएं। ये चीजें पेट में भारीपन करती है और परेशानियां पैदा करती है।

---खबर नीचे जारी है---

खाली पेट न करें इनका सेवन

सुबह खाली पेट चाय-कॉफी का सेवन न करें। खाली पेट सेवन करने से पेट में एसिड पैदा होता है और पेट खराब हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

भारी भोजन

रात के समय भारी भोजन करने से बचें। इससे पेट खराब होने से लेकर गैस, सोने में परेशानी होती है।

---खबर नीचे जारी है---

रोज सेब खाएं

एक सेब रोज जरूर खाना चाहिए। ये कई बीमारियों से दूर रखता है।

---खबर नीचे जारी है---

10 हजार कदम चलें

10 हजार कदम रोज चलें। इससे हार्ट डिजीज, मूड डिसऑर्डर के साथ-साथ नींद में सुधार होता है।

---खबर नीचे जारी है---

नींबू पानी

सुबह उठकर रोजाना नींबू पानी पिएं। इससे आपका पेट साफ होगा और पाचन बेहतर होता है।

---खबर नीचे जारी है---

सलाद

रात के समय कभी भी सलाद न खाएं। दोपहर के खाने से पहले खूब सारा सलाद खाएं। इससे आपको कई सारे मिनरल और विटामिन मिलते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

पानी कैसे पिएं

पानी को हमेशा बैठकर पीना चाहिए। पानी एकदम न पीकर सिप-सिप कर पिएं। इससे पेट को कोई नुकसान नहीं होता है।

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 05, 2023 01:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola