Healthy Drinks For Boosting Immune System: सर्दियों का मौसम कई मौसमी बीमारियों को बुलावा देती है, लेकिन हम अपने खानपान का ध्यान रखते हैं, तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। सर्दी के मौसम में जब ड्रिंक्स की बात आती है, तो कई लोग चाय और कॉफी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, हाई कैफीन वाले ड्रिंक्स की वजह से आगे चलकर पेट में कब्ज, जलन का कारण बन सकता है।
जबकि आपको एक गर्म कप चाय के बदले इससे ज्यादा पौष्टिक और हाइड्रेटिंग पेय से बदलना चाहिए। ऐसे कई हेल्दी ड्रिंक्स कड़ाके की ठंड से आपको राहत दिलाते हैं और साथ ही हाइड्रेट भी रखते हैं। हालांकि, सर्दियों में कई लोगों को प्यास कम लगती है और वे डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में पूरे दिन बॉडी का टेंपरेचर बनाए रखने के लिए भरपूर पानी पीना चाहिए।
सर्दियों में रोजाना 7-8 गिलास गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। कई न्यूट्रिशनिस्ट सर्दियों के अनुसार, कई गर्म पेय पदार्थों को पीने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर की इम्युनिटी और हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद मिल पाएं। कुछ ऐसे गर्म और हेल्दी ड्रिंक्स हैं, जो सर्दी में आपको चाय और कॉफी से ज्यादा बेहतर ऑप्शन दे सकते हैं।
1. हर्बल चाय
अगर आपको चाय पीना पसंद है, तो आप पुदीना, हरी चाय के पत्ते, कैमोमाइल, अदरक और नींबू जैसी हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। चाय में टेस्ट के लिए आप 2 बड़े चम्मच भिगोए चिया सीड्स मिला सकते हैं, जो ओमेगा 3 एफएफए का अच्छा सोर्स हैं।
इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए ये पिए, देखें इस Video में-
2. सत्तू ड्रिंक
सत्तू भुने चने से बना एक पौष्टिक आटा है, जो एनर्जी और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इसे बनाने के लिए गर्म पानी में एक चुटकी काला नमक और नींबू के रस के साथ मिलाएं। टेस्ट के लिए इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर और गुड़ पाउडर के साथ मिला सकते हैं। यह प्रेगनेंट और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए एक हेल्दी ऑप्शन है।
3. गर्म फ्रूट पंच
इसके लिए संतरे का रस, अनानास का रस और सेब का रस लें। सभी को मिलाकर एक सॉस पैन में गर्म करें और उसमें एक छोटी सी दालचीनी की छड़ी, कुछ लौंग, जायफल और दालचीनी पाउडर डालें। हल्की आंच पर 20 मिनट तक गर्म करें और गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर छान लें और इसमें ताजे कटे हुए फल जैसे संतरे, सेब, नींबू का रस और 1-2 चम्मच भीगे चिया सीड्स डालकर सेवन करें। ये कई संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं और शरीर के तापमान को भी बनाए रखने में सहायता करते हैं।
ये भी पढ़ें- महिलाओं में क्यों होता है स्ट्रोक का खतरा ज्यादा? 6 रिस्क फैक्टर्स की मदद से जानें
4. गर्म पानी
गर्म पानी में खीरे के टुकड़े, नींबू, संतरा, पुदीना, अदरक का टुकड़ा मिलाकर एक हेल्दी और स्वादिष्ट ड्रिंक बनाया जा सकता है। जब यह मिश्रण गुनगुना हो जाए, तो इसमें डाले गए पानी को छान लें और चिया बीज और 1 चम्मच शहद के साथ पिएं। यह डिटॉक्सिफायर के रूप में भी काम करता है।
5. सूप
हाइड्रेशन, गर्मी और एनर्जी बनाए रखने के लिए हेल्दी और पौष्टिक, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर वेजिटेरियन सूप ले सकते हैं। सर्दी में नाक बंद होने पर सूप में काली मिर्च डालने से काफी मदद मिलती है।
घर में बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक, देखें इस Video में-
6. हल्दी वाला दूध
एक सॉस पैन में 1 कप दूध, चुटकी भर हल्दी पाउडर, काली मिर्च, दालचीनी और कसा हुआ अदरक डालें। सभी को मिलाएं और अच्छे से उबालें। इसे 10 मिनट तक उबलने दें और गरमा गरम सेवन करें। मिठे के लिए 1 चम्मच शहद मिला सकते हैं या शक्कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सर्दियों के दौरान इंफेक्शन को दूर रखने में हेल्प करता है।
7. गर्म जीरे का पानी
एक बर्तन में एक कप पानी और एक चम्मच जीरा डालें और अच्छी तरह उबालें। बाद में इसे छान लें और गर्म-गर्म पिएं। सर्दियों के दौरान, गुनगुने जीरे के पानी पीने से सर्दी और गले की खराश से राहत मिलती है। इसमें एंटी-कंजेस्टिव गुण है और यह छाती में जमा कफ को साफ करने में मदद करता है।
8. दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय बनाने के लिए उबलते पानी में एक चुटकी पिसी हुई दालचीनी डालकर उबालें। फिर इसे छानकर शहद और नींबू की कुछ बूंदों के साथ सेवन कर सकते हैं। यह एक हेल्दी और फ्रेश ड्रिंक है, जो सर्दियों के दौरान मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।
9. गर्म जौ का पानी
4 कप पानी के साथ आधा कप जौ को धोकर पानी में डालें और 2 सीटी आने तक प्रेशर कुकर में बंद रखें। फिर इसके पानी को छान लें और इसमें अपनी पसंद के अनुसार, काला नमक, नींबू, काली मिर्च, शहद आदि मिलाकर पी सकते हैं। जौ में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और सर्दियों में शरीर के तापमान और हाइड्रेशन को बनाए रखने में भी मदद करता है।
10. गर्म रागी माल्ट
एक कप गर्म दूध में 2-3 बड़े चम्मच रागी माल्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं। टेस्ट के लिए गुड़ के साथ एक चुटकी दालचीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। रागी गर्मी देने के अलावा कैल्शियम और आयरन का भी अच्छा सोर्स है। इसलिए, यह गर्भवती महिलाओं और बढ़ते बच्चों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
58 mins agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
19 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
20 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
21 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
22 hrs agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
23 hrs agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoअचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines