Healthy Diet Tips: हेल्दी तो हर कोई रहना चाहता है लेकिन आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भूल जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जो आप 40 से 45 की उम्र में खाते हैं उसका असर आपके बुढ़ापे में पड़ता है। आपका खान-पान ही तय करता है कि आपका बुढ़ापा कैसे गुजरेगा। आज हम आपके लिए लाए है कुछ ऐसी डाइट जिसका पालन करके आप आपको 70 की उम्र में भी स्वस्थ रह सकेंगे। हार्वर्ड द्वारा करीब 1 लाख लोगों पर रिसर्च की गई। रिसर्च में पता चला कि जो व्यक्ति 40 से 43 साल की उम्र में एक अच्छी डाइट लेते हैं उनमें से 80 प्रतिशत लोग 70 की उम्र में मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें वहीं बाकि जिन लोगों ने डाइट का पालन नहीं किया वह स्वस्थ नहीं थे।
बुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए फॉलो करें ये डाइट
लो कार्बोहाइड्रेट फूड
अगर आप भी रोग मुक्त बुढ़ापा जीना चाहते हैं तो लो फैट और कार्बोहाइड्रेट वाली डाइट का सेवन करें। ऐसे फूड का सेवन करें जिसमें अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद हो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा और आपको डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.
फल और हरी सब्जी को करें डाइट में शामिल
आजकल लोग छोटी उम्र में टेंशन और हाइपरटेंशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप फल और हरी सब्जी को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपका बड़ा हुआ ब्लड प्रेशर लो हो जाएगा।
लो फैट फूड आइट
हामर्ट अटैक आजकल बहुत आम हो गया है। ऐसे में व्यक्ति को ध्यान रहें कि वह लो फैट फूड का सेवन करें। कम से कम तली-भुनी चीजें खाए। ऐसा करने से आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियां नहीं होंगी।
इन फूड का न करें सेवन
- अगर आप भी अपने बुढ़ापे में रोग मुक्त रहना चाहते हैं तो ज्यादा तेल वाले फूड आइटम का सेवन न करें।
- चिप्स, कोल्ड ड्रिंक को करें अवॉइड। ये सभी प्रोसेस्ड फूड होते हैं, जिनका ज्यादा सेवन करने से डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियां होने का खतरा और भी बढ़ जाता है।
- जंक फूड न खाए। हम सभी को बाहर का खाना बहुत पसंद होता है जैसे समोसे, मोमो आदि लेकिन इन फूड्स को नहीं खाना चाहिए।भले ही ये स्वाद में कितने ही टेस्टी क्यों न लगे लेकिन इससे आपको कई बीमारियां हो सकती है।
यह भी पढ़ें– Boiled Black Chickpeas Recipe: काले चने से बनाएं ये परफेक्ट रेसिपी, मेहमान स्वाद भूल न पाएंगे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
7 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
10 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
12 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines