Health Update: दिल्ली के दमघोंटू वायु प्रदूषण से खुद को कैसे बचाएं...करेंगे ये काम तो नहीं होंगे बीमार
Edited By Bhoopendra Rai

Health Update Tips to Avoid Delhi Air Pollution
Edited By Bhoopendra Rai

Health Update Tips to Avoid Delhi Air Pollution
Health Update: दिल्ली और उसके आसपान का इलाजा इस वक्त जहरीली हवा की चपेट में है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 354 (बहुत खराब) श्रेणी में है। जो सेहत को कई नुकसान पहुंचा सकता है। इस प्रदूषित हवा से हार्ट और सांस संबंधी समस्याओं के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।
पिछले दो दिनों में दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार था, जिसका मतलब ये कि हवा सांस लेने लायक बिल्कुल नहीं है। अगर आपको इस जहरीली हवा से बचना है तो कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी हैं। आइए आपको उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 354 (बहुत खराब) श्रेणी में है। तस्वीरें लोधी रोड और इंडिया गेट से है। pic.twitter.com/icogKcW8bP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2022
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ‘प्रदूषण की वजह से सांस, आंख और स्ट्रोक की बीमारी हो सकती है। उनका कहना है कि जिन लोगों को कोविड हो चुका है, उन पर प्रदूषण का असर काफी ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा बच्चे और बुजुर्ग प्रदूषण की जद में आसानी से आ सकते हैं।’
जहरीली हवा से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं? इस बारे में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पल्मोनॉलजी विभाग के प्रमुख डॉ. विवेक नांगिया ने बातचीत की है। वह कहते हैं, ‘प्रदूषण से बचाव के लिए एन 95 रेटिंग वाले मास्क का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि ये 95 प्रतिशत वायु कणों को शरीर मे घुसने से रोकता है। इसके अलावा ज्यादा देर तक प्रदूषण वाली जहरीली हवा में घूमने से बचें और ऑफिस या घर पहुंचने के बाद अच्छे से हाथ व मुह को जरूर धोएं, क्योंकि अध्ययनों से पता चला है कि वायु प्रदूषण आपकी त्वचा पर बस जाता है, जहां से यह अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है और आपकी त्वचा पर भी असर कर सकता है।’
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जहरीली हवा में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आप खानपान में आंवला, संतरा, अमरूद, नींबू, राजमा, किशमिश, टमाटर, अखरोट, पालक, चिया सीड्स, सोयाबीन ऑयल, हल्दी का दूध शामिल करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: