Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान होना लाजमी है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें हर समय थकान महसूस होती है। इससे न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि आपके काम पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। इसके पीछे थकान, तनाव, मेडिकल स्थिति और लाइफस्टाइल जैसे कई कारण हो सकते हैं। कई बार कुछ चीजों का सेवन करने से आपको हर समय थकान महसूस हो सकती है। आइए जानते हैं अगर आप हर समय थकान महसूस करते हैं तो आपको किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
रिफाइंड अनाज
रिफाइंड अनाज जैसे- सफेद चावल,सफेद ब्रेड, पास्ता आदि में पोषक तत्व और फाइबर बहुत कम मात्रा में पाए जाते हैं। इन्हें खाने से आपका शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है और उतनी ही तेजी से गिरने लगता है, जिससे आपको थकान महसूस होने लगती है।
एनर्जी ड्रिंक्स
अधिक मात्रा में एनर्जी ड्रिंक और कैफीन का सेवन आपको अस्थायी रूप से एनर्जी मिलती है। इसके अलावा लंबे समय तक इनका सेवन करने से आपकी नींद का पैटर्न भी खराब हो जाता है। इस समस्या के कारण आपको हर समय थकान का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: भूलकर भी पपीता खाने के बाद न खाएं ये चीजें, वरना बढ़ेंगी आपके लिए मुसीबत!
हाई शुगर फूड
अधिक शुगर वाली चीजों का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर अस्थायी रूप से बढ़ जाता है और फिर उतनी ही तेजी से घटता भी है। जिसके कारण आपको थकान का सामना करना पड़ता है।
हाई फैट फूड
वैसे तो वसा हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है, लेकिन अधिक मात्रा में उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आपको नींद और थकान महसूस हो सकती है।
लो आयरन फूड
आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। फास्ट फूड, रिफाइंड अनाज, प्रोसेस्ड मीट में आयरन की मात्रा बहुत कम होती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 hr agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
3 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
4 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
6 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
7 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
10 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
10 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines