News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Health Tips: सर्दियों के मौसम में तासीर को गर्म रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होते ही कई बीमारियां होने का खतरा रहता है, ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है। खासतौर पर पुरुषों को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए, ऐसे में आपको कुछ फूड्स ऐसे लेने चाहिए जिससे आपकी सेहत मजबूत बनी रहे। लहसुन ऐसी ही एक चीज है, अगर पुरुष हर दिन लहसुन की कलियों का सेवन करते हैं, तो इससे न केवल आपका शरीर मजबूत बनेगा, बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और शरीर के कई फायदे भी मिलेंगे।
लहसुन पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, अगर आप हर दिन सुबह से लहसुन की दो कलियों का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर तो मजबूत होगा ही साथ ही साथ यौन क्षमता बढ़ाने में भी यह मददगार होता है। क्योंकि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, आयरन, विटामिन ए, बी, सी, सल्फ्यूरिक एसिड, प्रोटीन, कार्ब्स, फैट, कैल्शियम, आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो पुरुषों के शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, इसलिए लहसुन खाने से पुरुषों में स्पर्म काउंट के साथ-साथ एनर्जी भी बढ़ती है।
सर्दियों के मौसम में लगातार काम करने से अक्सर कमजोरी भी आ जाती है, लेकिन अगर पुरुष लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे उनके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलता रहता है, जो उन्हें अंदर से मजबूती भी देता है, पुरुष सुबह से लहसुन और शहद का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें अंदर से मजबूती मिलती है और कमजोरी दूर होती है। यही वजह है कि पुरुषों को लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।
और पढ़िए – Brain Health: ये 4 आदतें दिमाग को बना देती हैं खोखला, होने लगती है जग हंसाई, जल्द बना लें दूरी
लहसुन के इसके अलावा भी कई फायदे मिलते हैं, लहसुन का सेवन करने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है, क्योंकि लहसुन से एसिडिटी नहीं होती है, वहीं लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिससे सर्दियों के मौसम में सर्दी जुखाम जैसी समस्या भी नहीं होती है। इसके अलावा लहसुन में कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जिससे हड्डिया भी मजबूत रहती है, इसलिए इन सभी फायदों के चलते-चलते लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।