Health Tips: आजकल लड़कियों में लिपस्टिक लगाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. लगभग हर लड़की के मेकअप किट में अलग-अलग शेड्स की लिपस्टिक मौजूद होती हैं. चाहे पार्टी हो, ऑफिस या फिर कोई फंक्शन बिना लिपस्टिक के लुक अधूरा माना जाता है. लेकिन, क्या आप जानती हैं कि रोजाना लिपस्टिक लगाने की यह आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है? जी हां, कुछ लिपस्टिक्स में ऐसे केमिकल्स पाए जाते हैं जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर गंभीर बीमारियों, यहां तक कि कैंसर (Cancer) का कारण भी बन सकते हैं. तो आइए जानते हैं लिपस्टिक से होने वाले इन खतरों के बारे में विस्तार से.
लिपस्टिक में पाए जाते हैं ये हानिकारक तत्व
ऐसे बहुत से लिपस्टिक ब्राडं हैं जिनमें कैडमियम, सीसा (लेड), क्रोमियम, और एल्युमिनियम जैसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं. जो कि सेहत के लिए काफी ज्यादा खराब होते हैं.
ये शरीर में धीरे-धीरे जाकर लंबे समय तक रहते हैं. जिससे ब्रेस्ट और लंग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं.
पर्यावरणीय स्वास्थ्य परिप्रेक्ष्य (Environmental Health Perspectives) में ये लिखा गया है कि लिपस्टिक की जांच जब हुई तो इसके रिजल्ट चौका देने वाले थें. इस वजह से रोजाना लिपस्टिक लगाना सेहत के लिए खतरा साबित हो सकता है.
इस तरह बचे लिपस्टिक से होने वाले नुकसानों से
- कोशिश करें कि नेचुरल या हर्बल लिपस्टिक का इस्तेमाल करें ऐसी लिपस्टिक देखें जिन पर paraben-free, lead (लेड)-free, cruelty-free लिखा हो.
- लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम या नारियल तेल का इस्तेमाल करें. इससे लिपस्टिक का सीधा संपर्क होंठों की त्वचा से नहीं होता.
- लिपस्टिक को लंबे समय तक न लगाएं बाहर से लौटने पर लिपस्टिक को माइल्ड मेकअप रिमूवर या एलोवेरा जेल से साफ करें.
- होंठों की नियमित देखभाल करें. जिसके लिए आप रात को सोने से पहले घी या बादाम तेल से होंठों की हल्की मालिश करें.
- यह होंठों को पोषण देता है और हानिकारक रसायनों का असर कम करता है.
- अपने भोजन में विटामिन C, E और एंटीऑक्सीडेंट्स शामिल करें. ये शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
16 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
17 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
18 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
21 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
21 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines