Health tips: एक कहावत है कि जल ही जीवन है। हम बिना खाने के जिंदा रह सकते हैं, लेकिन बिना पानी के यह संभव नहीं है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पानी पीना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती रहती है। साथ ही कई तरह की अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है, जिसमें लोग पानी पीने की मात्रा कम हो जाती है। अगर आप भी कम पानी पीते हैं तो सावधान हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि इस मौसम में कितने ग्लास पानी पीना चाहिए।
बारिश में कम प्यास क्यों लगती है?
बारिश के मौसम में आपने अनुभव किया होगा कि प्यास बहुत कम लगती है। इसके पीछे सिंपल सा कारण है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गर्मी के मौसम में तापमान ज्यादा होता है, लिहाजा बॉडी डिहाइट्रेट होने लगती है और जिससे पानी कम होता है और प्यास लगती है। जबकि बारिश के मौसम में ऐसा नहीं होता। इन दिनों हवा में उमस काफी ज्यादा होती है, जिस कारण शरीर से पसीना बहता रहता है। गर्मी कम होने के चलते प्यास नहीं लगती।
मानसून में कितना पानी पीना सही?
ओनली माय हेल्थ में छपी खबर के अनुसार, डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं कि मॉनसून के दिनों पर्याप्त पानी पीना चाहिए। एक दिन में 8 से 10 गिलास पानी जरूरी है। अगर प्यास नहीं भी लगती है तो पानी जरूरी पीएं, ताकि बॉडी हाइड्रेट रहे।
मानसून में पानी को उबालकर पीना फायदेमंद
मानसून के मौसम में पानी पीते वक्त ध्यान रखना है कि वह साफ है या नहीं। ज्यादातर लोग फिल्टर का पानी पीते हैं। इससे भी बढ़िया तरकीा पानी को उबालकर पीना है। ऐसा करने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया और जर्म्स मर जाते हैं, जिससे बीमार पड़ने का रिस्क भी कम हो जाता है।
बारिश में पानी पीने के फायदे
- पानी पीने से बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट होती है और एनर्जी बनी रहती है।
- पर्याप्त पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।
- पानी पीने से किडनी, लिवर और पेट संबंधी समस्याएं भी कम होती है।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से स्किन चमकती रहती है।
- पानी पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
3 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines