Diabetes In Children: शुगर एक ऐसी बीमारी है, जो किसी भी उम्र में दस्तक दे सकती है। यह बीमारी खराब जीवनशैली, खानपान, मोटापे की वजह से हो सकती है। कई बार जेनेटिक कारण भी इसकी वजह बन सकता है।
अगर मां-बाप को शुगर की बीमारी है, तो कई बार इस परेशानी से बच्चे को भी जूझना पड़ता है। वैसे तो आजकल के बच्चों में भी यह दिक्कत देखने को मिल रही है। इसलिए बहुत जरूरी है कि पेरेंट्स इस बात का खास ध्यान रखें। बच्चे डायबिटीज के शिकार न बनें, इसलिए शुरू से ही उन्हें को खाने-पीने से लेकर स्वस्थ जीवन शैली फॉलो करवाएं। इस लेख के माध्यम से आपको कुछ ऐसे डायबिटीज के संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें वक्त रहते पहतान लेना आपके और आपके बच्चों के लिए बहुत जरूरी है।
अचानक से वजन घटना- बच्चे जब खेलते-कूदते हैं, तो वजन घटना आम बात होती है, लेकिन अचानक से बच्चे का वजन घटने लगे, तो ये जरूर चिंता की बात हो सकती है। क्योंकि अचानक से शरीर का वजन घटना डायबिटीज का लक्षण होता है।
बार-बार पेशाब आना- अगर बच्चा बार-बार पेशाब करने लगता है और वो भी आम दिनों की तुलना में ज्यादा पेशाब कर रहा है, तो यह भी डायबिटीज का संकेत हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- शुगर के मरीज हैं तो बिलकुल न करें ये 2 काम, पैरों और नर्व सिस्टम को पहुंचा सकते हैं नुकसान
ज्यादा प्यास लगना- कई बार ऐसा होता है कि बच्चा बिना खेले और पसीना बहाए ही काफी ज्यादा पानी पीने लगता है। असल में, यह भी डायबिटीज का संकेत हो सकता है। ब्लड में शुगर लेवल हाई होने की वजह से ज्यादा प्यास लगती है।
तेज भूख लगना- जब किसी काम को लेकर मेहनत करते हैं या खेलते-कूदते हैं तो ज्यादा भूख लगना अलग बात है, लेकिन जब शरीर में ब्लड शुगर का बढ़ता है, तो बच्चे को ज्यादा भूख लगने लगती है। अगर बार-बार बच्चा खाने के बाद भी भूख लगने की शिकायत करने लगता है, तो हो सकता है कि बच्चा डायबिटीज से पीड़ित हो।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 hr ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
2 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
10 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines