हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जन्म से ही बच्चे को इस विटामिन की होती है जरूरत, Dr. Ravi Malik ने कहा ना देने पर हो सकती हैं बीमारियां

Health Tips: ऐसे बहुत से माता-पिता हैं जो कि जन्म होते ही बच्चे को हेल्दी खिलाने की सोचने लग जाते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि डॉक्टर रवी मलिक के मुताबिक बच्चे में इस एक विटामिन की कमी आपके बच्चे के लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकती है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में गहराई से.

विज्ञापन
बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी है ये एक विटामिन. Image Source Freepik

Health Tips: जैसे ही बच्चा जन्म लेता है, माता-पिता उसकी सेहत को लेकर सजग हो जाते हैं. वे उसे हेल्दी और पोषण से भरपूर आहार देने की योजना बनाते हैं, ताकि बच्चा तंदुरुस्त और मजबूत बने. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर बच्चे के शरीर में एक खास विटामिन (Vitamin) की कमी रह जाए, तो यह उसके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं डॉ. रवी मलिक से कि किस एक विटामिन की कमी बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा बन सकती है. इसके साथ ही माता-पिता को किस एक विटामिन का बच्चे को जन्म से ही सेवन कराना चाहिए.

बच्चे को किस विटामिन की होती है जरूरत?

डॉ. रवी मलिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट (Social Media) के जरिए यह बताया है कि आप अपने बच्चे को जन्म के बाद से ही विटामिन D (Vitamin D) नियमित रूप से देना शुरू कर दीजिए. इसके साथ ही आप इस विटामिन को कम से कम एक साल तक जरूर दें. डॉ. रवी मलिक का कहना है कि यह देखा गया है कि जिस बच्चे को विटामिन D नहीं दिया जाता है, उनके शरीर में आगे चलकर इसकी कमी हो जाती है. विटामिन D की कमी से बच्चे को कई सारी बीमारियां हो सकती हैं, जैसे कि रिकेट्स (Rickets), ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis). साथ ही इम्यून सिस्टम भी बच्चे का कमजोर हो सकता है. इतना ही नहीं, बच्चा ग्रोथ फेलियर का शिकार भी हो सकता है और हड्डियां मजबूत नहीं बन पाती हैं. इसलिए एक्सपर्ट के अनुसार, जन्म होते ही बच्चे को विटामिन D जरूर देना चाहिए.

ये भी पढे़ं- कभी न करें इन 5 चीजों का सेवन, एक्सपर्ट ने कहा हो सकते हैं कैंसर के शिकार

विटामिन D देने के फायदे

विटामिन D न केवल बच्चों की हड्डियों (Strong Bones) को मजबूत बनाता है, बल्कि उनके संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है. यह विटामिन कैल्शियम (Calcium) को शरीर में सही तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां और दांत (Bones and teeth) मजबूत बनते हैं. इसके अलावा, यह इम्यून सिस्टम को (Boost Immune System) भी मजबूत करता है, जिससे बच्चा बार-बार बीमार नहीं पड़ता. नियमित रूप से विटामिन D देने से बच्चों में रिकेट्स जैसी बीमारी का खतरा कम होता है, और उनकी मांसपेशियों और हड्डियों की ग्रोथ सही तरीके से होती है. साथ ही, यह बच्चा थकान, चिड़चिड़ापन और नींद की समस्याओं से भी बचा रहता है.

ये भी पढे़ं- कैंसर से बचना है? एक्सपर्ट ने कहा रोजाना करें इन 4 चीजों का सेवन, नहीं होगा कभी भी Cancer

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें