Health Tips: आज के समय में बहुत से लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं रहते, खासकर जब बात कैल्शियम की कमी की हो. कैल्शियम शरीर के लिए बेहद जरूरी खनिज है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के साथ-साथ मांसपेशियों और दिल की सही से काम करने में भी मदद करता है. लेकिन अक्सर लोग इसकी कमी के संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं और छोटी‑छोटी समस्याओं को सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं. अगर आप भी ऐसे ही हैं, तो जानना जरूरी है कि कैल्शियम की कमी के ये 5 बड़े संकेत आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं.
हड्डियों में दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन
अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और मांसपेशियों में अकड़न या ऐंठन महसूस होने लगती है. खासकर हाथ, पैर और पीठ में दर्द आम होता है. आपके साथ ऐसी कोई दिक्कत होती है तो आप इसको नजर अंदाज बिल्कुल न करें.
हाथ-पैरों में सुन्नता और झुनझुनी
ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके हाथ पैरों में अक्सर झुनझुनी चड़ जाती है. अगर आप इसको इग्नोर कर देते हैं. तो आपको बता दें कि संकेत होता है कि शरीर में पर्याप्त कैल्शियम नहीं है और नसें सही तरीके से काम नहीं कर रही हैं, जिससे हाथ-पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी की समस्या हो सकती है.
ये भी पढे़ं- Hair Care: घर पर इस तरह बनाएं हेयर ग्रोथ स्प्रे, 1 महीने में ही दिखने लगेगा फर्क
त्वचा और नाखूनों की समस्या
त्वचा और नाखूनों की समस्या बहुत से लोगों में देखी जाती है. यह कैल्शियम की कमी के कारण नाखून टूटने लगते हैं और कमजोर हो जाते हैं. साथ ही त्वचा रूखी और ड्राई हो सकती है, जिससे बाल और त्वचा की हेल्थ भी प्रभावित होती है.
दांतों की समस्याएं
कैल्शियम की कमी से दांत कमजोर हो जाते हैं. दांतों में पीलापन, कैविटी या टूथपेस्ट के बावजूद दर्द की समस्या भी देखने को मिल सकती है. इसलिए अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
हृदय और धड़कन में असमानता
कैल्शियम की कमी हृदय की धड़कन को प्रभावित करती है. कभी-कभी धड़कन तेज या अनियमित हो सकती है और थकान या कमजोरी महसूस होने लगती है.
ये भी पढे़ं- Skin Care: रोजाना गर्म पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, आ जाएगा चेहरे पर नूर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
8 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
10 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
15 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
19 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines