Health Tips: आज के समय में डायबिटीज से हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है. कुछ दवाइयों के भरोसे इसे कंट्रोल करते हैं तो कुछ घरेलू उपचारों का सहारा लेते हैं. शुगर होने पर सेहत से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती हैं पैरों की नसों में दर्द होना, अत्यधिक थकान, कट या चोट वाले घाव भरने में देरी और वजन कम होना आदि. जिससे व्यक्ति को रोजाना जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी इस दिक्कत से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं योगाचार्य रविंद्र से कि आप किस एक हरी सब्जी के पानी की मदद से शुगर की दवाइयों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने आप को फिट रख सकते हैं.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
योगाचार्य रविंद्र का कहना है कि शुगर भारत में तेजी से फैलने वाला रोग बन रहा है. इसके लिए लोग प्रतिदिन दवाइयों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं. अगर आप भी डायबिटीज से छुटकारा पाना चाहते हैं और घरेलू तरीके से अपने आप को फिट रखना चाहते हैं, तो 10–12 भिंडी लें. अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इन्हें एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. अगली सुबह उठकर इसके पानी का सेवन करें और साथ ही भिंडी को चबा-चबाकर खाएं. एक्सपर्ट का कहना है कि इसका कोई भी साइड एफेक्ट नहीं है.
यह भी पढ़ें – Health Tips: रोजाना दूध में डालकर खाएं ये मीठी चीज, योगाचार्य Ravinder ने कहा हड्डियां हो जाएंगी मजबूत
भिंडी के पानी के फायदे
भिंडी का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है. इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है और इंसुलिन के काम को बेहतर बनाता है. यह शरीर से अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने में सहायक होता है और लीवर तथा किडनी को भी सुरक्षित रखता है. नियमित सेवन से ब्लड शुगर स्टेबल रहती है, पाचन बेहतर होता है, और शरीर में एनर्जी बनी रहती है. साथ ही यह प्राकृतिक तरीका होने के कारण किसी भी तरह के साइड इफेक्ट से मुक्त है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 hr agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
3 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
6 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
10 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines