Health TIPS: मेथी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। आज हम मेथी के पानी के फायदे लेकर आए हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि वजन कम करना हो या फिर सर्दी जुकाम की समस्या हो, मेथी का पानी इससे निजात दिला सकता है। दरअसल, मेथी में मौजूद एंजाइम्स अग्नाशय को को एक्टिव करता है, इससे पाचन क्रिया अच्छी बनी रहती है।
मेथी के पोषक तत्व
मेथी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मेथी के दानों में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, फॉस्फोरस, फॉलिक एसिड जैसे मिनरल्स के अलावा विटामिन A, B और C भी पाए जाते हैं। मेथी को पानी में उबालकर उसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिल सकते हैं।
और पढ़िए –Eat Fish: जानिए आपको सर्दियों में क्यों खानी चाहिए मछली?
मेथी का पानी पीने के फायदे
- मेथी का पानी पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक करता है। ये अपच, कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिला सकता है।
- सर्दी-जुकाम होने पर मेथी के बीजों को पानी में उबालकर रोजाना सुबह, शाम सेवन करें। इससे जल्द आराम मिल सकता है।
- आंतों की सेहत के लिए उबली हुई मेथी फायदेमंद होती है। शरीर की आंतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए दिन में एक बार मेथी के पानी का सेवन जरूर करें।
- मेथी के पानी से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल में रह सकता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर मेथी का सेवन करें। खास बात ये है कि डायबिटीज रोगियों के लिए भी मेथी का पानी लाभकारी होता है।
और पढ़िए –Hair Care TIPS: टूटते-झड़ते बालों से निजात दिलाएगा ये नुस्खा…बाल हो जाएंगे मजबूत, काले और घने, जानें
- मेथी के पानी से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए मेथी के बीजों को पानी में भिगो दें। रातभर भिगोने के बाद सुबह उठकर इस पानी को उबालें और बाद में छानकर पी लें।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 hr agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
2 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
4 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
23 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines