Benefits of Eating Pistachios: प्रेगनेंसी किसी भी महिला के लिए सबसे कठिन और दर्द वाली प्रक्रिया होती है। इस दौरान खानपान का विशेष ख्याल रखा जाता है। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या प्रेगनेंसी में पिस्ता का सेवन किया जा सकता है? आपके इसी सवाल का जवाब लेकर हम आए हैं। अगर आप सही मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो नुकसान नहीं होता। हालांकि आपको दूसरे सूखे मेवे के साथ पिस्ता का सेवन करना चाहिए। इसे अकेले खाने से बचना चाहिए।
पिस्ता में पाए जाने वाले पोषक तत्व
पिस्ता को संतुलित मात्रा में खाना चाहिए। यह पोषक तत्वों का भंडार है। पिस्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, आयरन, फोलेट, पोटैशियम, कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन्स आदि से भरपूर होते हैं।
क्या कहती हैं न्यूट्रीशनिस्ट
ओनली माय हेल्थ में छपी खबर के अनुसार, न्यूट्रीशनिस्ट शैली तोमर कहती हैं कि पिस्ता को अगर सही मात्रा में खाया जाए तो यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अधिक लाभदायक है। पिस्ता विटामिन, मिरनल, प्रोटीन आदि गुणों से भरे होते हैं। इन्हें खाने से भ्रूण और गर्भवती महिला दोनों को फायदा मिलता है। नीचे जानिए इसके लाभ…
प्रेगनेंसी में पिस्ता का सेवन करने के लाभ (benefits of eating pistachios during pregnancy)
- पिस्ता का सेवन करने से खून की कमी दूर हो सकती है। इसमें आयरन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन करने में मददगार होता है।
- प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या से राहत दिलाती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी न हो इसके लिए आपको डाइट में बादाम, अखरोट आदि को मिलाना चाहिए।
- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। इसे मजबूत और मैनटेन बनाए रखने के लिए पिस्ता लाभकारी है। पिस्ता में विटामिन ई और कॉपर होता है जो इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
ऐसे करें पिस्ता का सेवन
कच्चा पिस्ता का चूरा बनाकर दही के साथ सेवन किया जा सकता है। पिस्ता का मिल्कशेक भी बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप पिस्ता को रातभर पानी में भिगोने के बाद सुबह दूध के साथ खा सकते हैं।
डॉक्टर की सलाह पर ही करें सेवन
अगर आप प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने जा रही हैं तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
2 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
5 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
6 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
20 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
22 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines