Health news: उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफस्टाइल के चलते शादीशुदा पुरुष यौन समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। वैसे तो शादी के बाद पुरुष खुशहाल जिंदगी के लिए तमाम कोशिशें करते हैं, लेकिन कुछ गलतियां उनकी मेरिड लाइफ को बर्बाद कर सकती हैं। देश के मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि परुषों में यौन संबंधी समस्याओं के लिए काफी हद तक गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड हैबिट्स जिम्मेदार होती हैं।
दुनिया भार में ऐसे मर्दों की तादाद काफी ज्यादा है, जो लाख कोशिशों के बावजूद पिता बनने में नाकाम रहे हैं। ये मामाला इतना निजी होता है कि कई पुरुष शर्म के मारे किसी से इसका जिक्र तक नहीं कर पाते, लेकिन इसे छिपाना का कोई फायदा नहीं है। लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों को वक्त पर सुधार लें तो खुशहाल मेरिड लाइफ का आनंद ले सकते हैं।
यौन समस्या को दूर कैसे करें?
आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, तीन ऐसे ड्राईफ्रूट्स हैं, जिनके सेवन से कुछ ही हफ्तों में यौन कमजोरी, स्पर्म काउंट की कमी, मेल इनफर्टिलिटी जैसे परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. किशमिश के फायदे
किशमिश अंगूर से बनती है। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद और न्यूट्रिशन से भरपूर होती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व यौन संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि धूप में सूखने के कारण इस ड्राई फ्रूट में इलेक्ट्रोलाइट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स, एनर्जी और विटामिन्स कंसंट्रेट हो जाते हैं। किशमिश में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे न सिर्फ स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी बेहतर होती है। खास बात ये भी है कि इसके सेवन से स्पर्म की मोटिलिटी में भी इजाफा होता है। हालांकि किसी एक्सपर्ट्स की देखरेख में ही आप इसका सेवन करें।
2. अंजीर के फायदे
किशमिश के अलावा अंजीर खाने से सेहत को जबरदस्त लाभ मिलते हैं. अंजीर को अच्छी तरह सुखा कर इसे ड्राई फ्रूट्स का रूप दिया जाता है। इसे खाने से मर्दों की फर्टिलिटी बेहतर होती है और उनके स्पर्म काउंट में भी इजाफा होता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिंस और मिनरल्स, पैंटोथेनिक एसिड, कॉपर, फाइबर और विटामिन B6 शरीर को अंदर से मजबूती देते हैं। कई शोध कहते हैं कि अंजीर का सेवन शीघ्रपतन जैसी समस्या को दूर करने में हेल्पफुल हो सकता है।
3. खजूर के फायदे
मेल फर्टिलिटी और यौन स्वास्थ्य को बढ़िया बनाने के लिए खजूर का सेवन किया जा सकता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि इससे स्पर्म काउंट और क्वालिटी में इजाफा होता है। आपको बता दें कि खजूर में एस्ट्राडिओल और फ्लैवोनॉइड्स नाम के 3 अहम कंपाउंड पाए जाते हैं, जो मर्दों की सेहत को बेहतर करने का काम करते हैं। इससे परुषों की यौन इच्छा और स्टेमिना में सुधार होता है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
4 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
9 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
11 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
12 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines