Health News: सर्दियों में अदरक की चाय की डिमांड सबसे ज्यादा होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में केवल अदरक की चाय ही नहीं बल्कि दूसर और भी कई फायदे मिलते हैं। क्योंकि अदरक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने का काम करती है। आज हम आपको अदरक के ऐसे ही कुछ फायदे बताने जा रहे हैं, जो सर्दियों के मौसम में आपके लिए फायदेमंद होंगे।
सेहत के लिए फायदेमंद होता है अदरक
दरअसल, अदरक में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अदरक में पोटैशियम, मैग्निशियम, फोलेट, जिंक, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी, सी, और सोडियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखता है। ऐसे में सर्दियों में अदरक का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रहती है। जबकि यह आपको कई मौसमी बीमारियों से भी बचाता है।
इम्यूनिटी मजबूत करता है अदरक
सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर होने के खतरा रहता है, क्योंकि जरा सी लापरवाही से कमजोरी आ जाती है, लेकिन अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत रहेगी।
सर्दी-जुखाम से निजात
ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा सर्दी-जुखाम होने का खतरा रहता है, क्योंकि बदलते मौसम में सर्दी-जुखाम सबसे ज्यादा होता है, लेकिन अगर आप नियमित अदरक का सेवन करते हैं तो इससे आपको सर्दी-जुखाम की समस्या नहीं होगी। इसलिए चाय में अदरक का सेवन किया जाता है।
भूख अच्छी लगती है
अदरक पेट को साफ रखता है, ऐसे में आपको भूख अच्छी लगती है, आप अदरक को शहद के साथ भी ले सकते हैं, इसके अलावा अदरक का इस्तेमाल सब्जी में भी किया जा सकता है। क्योंकि अदरक के सेवन से भूख अच्छी लगती है और पाचन संबंधी समस्या भी नहीं होती है।
वजन बढ़ान में सहायक
कई लोग अपने पतले पन से परेशान होते हैं, लेकिन अगर आप नियमित अदरक का सेवन करते हैं तो इससे आपकी भूख बढ़ेगी, जिससे आपका वजन भी बढ़ने के चांस रहते हैं, इसलिए लोगों को वजन बढ़ाने के लिए अक्सर अदरक को शहद में मिलाकर सेवन करने की सलाह दी जाती है।
लिवर को रखता है मजबूत
अगर आपको लिवर संबंधी समस्या है तो आप अदरक का सेवन कर सकते हैं, आप अदरक की चाय पी सकते हैं, इसके अलावा आप अदरक का पाउडर बनाकर भी उसका इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसा करने से आपको लिवर को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
रातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 hr agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
2 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
4 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
23 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines