---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Health News: सावन महीने में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे नुकसान

Health News: फिलहाल सावन महीना चल रहा है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। भक्ति और सेहत के लिहाज से सावन में खान-पान को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बारिश के दिनों में बीमारी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए ऐसे चीजों […]

---विज्ञापन---

Health News: फिलहाल सावन महीना चल रहा है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। भक्ति और सेहत के लिहाज से सावन में खान-पान को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बारिश के दिनों में बीमारी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए ऐसे चीजों से परहेज करना चाहिए जिनमें सूक्ष्म जीव ज्यादा होते हैं।

सावन महीने में भूलकर भी न खाएं ये चीजें

1. सावन महीने में न खाएं दही

सावन के महीने में दही खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में जल्दी से गुड बैक्टीरिया के साथ बैड बैक्टीरिया बनाने लगती है। जिससे उसमें खट्टापन अधिक आ जाता है, जो सेहत के लिए सही नहीं हैं। अगर दही खाते भी हैं तो बिल्कुल फ्रेश खाएं। इस मौसम में दही का सेवन करने से सर्दी, जुकाम और गले से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

सावन के महीने में हरी सब्जियां खाने से बचना चाहिए। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पालक, धनिया, सलाद पत्ती और पत्ता गोभी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि बारिश के पानी और नमी से इनमें बैक्टीरिया और दूसरे सूक्ष्म जीवों के रहने के लिए यह बढ़िया जगह बन जाता है और इनके सेवन से हम बीमार हो सकते हैं।

3. जड़ वाली सब्जियां

सावन के महीने में जड़ वाली सब्जियां खाने से बचना चाहिए। जड़ वाली सब्जियों में मूली, गाजर (गाजर का हलवा), शलजम जैसी सब्जियां शामिल हैं। अगर इनका सेवन करते भी हैं तो साफ कर लें।

---विज्ञापन---

4. लहसुन- प्याज के सेवन से बचें

सावन का महीना पवित्र माना जाता है। इस महीने में आपको प्याज और लहसुन खाने से बचना चाहिए। इसे तामसिक माना गया है। इनका सेवन करने से पूजा-पाठ से मन विचलित हो सकता है। इसके साथ ही मांसाहारी भोजन के सेवन से बचना चाहिए।

5. बैंगन का सेवन करने से बचें

सावन के महीने में बैंगन का सेवन करने से भी बचना चाहिए। क्योंकि बारिश के दिनों में भले ही आपको बाजार में सुंदर गोल-मटोल आकार में बैंगन (बैंगन रेसिपीज) मिलेंगे, लेकिन फलों में बारिश पड़ने के कारण सब्जी के अंदर में कीड़े लग जाते हैं। जिनका सेवन धोखे से भी किया जाए तो बीमारी का आना तय है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 07, 2023 05:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola