Health News: आयुर्वेद में सेहत से जुड़े कई घरेलू उपाय बताए गए हैं। आयुर्वेद विश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है, जो की अनादि एवं शाश्वत है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही आयुर्वेदिक उपाय लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आप कई फायदे प्राप्त कर सकते हैं। ये उपाय है नाभि में तेल डालना। जी हां, अगर आप रात को सोते समय नाभि में दो बूंद तेल डालेंगे, तो आपका स्वास्थ्य काफी मजबूत हो जाएगा।
नाभि में डाल सकते हैं ये तेल
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. अबरार मुल्तानी कहते हैं कि रात में सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल डालना काफी फायदेमंद होता है। नाभि हमारी बॉडी का केंद्र होता है। इसे ठीक रखकर हम निरोग रह सकते हैं। आप नाभि में सरसों के तेल के अलावा नारियल, जैतून, नींबू और नीम का तेल भी डाल सकते हैं। ये नुस्खा शादीशुदा पुरुषों के अलावा महिलाओं के लिए भी फायदे पहुंचाता है।
नाभि में तेल डालने के जबरदस्त फायदे (Amazing benefits of putting oil in the navel)
- नाभि में बादाम का तेल डालने से त्वचा में निखार आता है।
- महिलाओं को पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
- चेहरे पर मौजूद कील-मुंहासे दूर करने में मदद मिलती है।
- महिलाओं में हॉर्मोन संतुलित रखने में मदद मिलती है।
- नाभि में सरसों का तेल डालने से पेट दर्द, अपच, दस्त ठीक होते हैं।
- नाभि में सरसों का तेल डालने से घुटनों का दर्द गायब होता है।
- नाभि में रोजाना तेल डालने से होंठ मुलायम और गुलाबी बनते हैं।
नाभि में तेल डालने से पुरुषों को मिलेंगे ये फायदे
डॉक्टर अबरार मुल्तानी की मानें तो नाभि प्रजनन तंत्र से जुड़ी होती है। यही वजह है कि अगर नाभि में गंदगी और हानिकारक बैक्टीरिया रहेंगे तो पुरुषों को यौन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए रात में सोने से पहले दो बूंद सरसों का तेल नाभि में डालें। ऐसा करने से नाभि साफ होगी और परिणामस्वरूप प्रजनन क्षमता बढ़ेगी, साथ ही शुक्राणुओं में वृद्धि होगी।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
4 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
6 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
7 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
10 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines