Health News: रात में सोने से पहले इस अंग में डालें 2 बूंद तेल, पुरुषों को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Edited By Bhoopendra Rai

oil in navel benefits
Edited By Bhoopendra Rai

oil in navel benefits
Health News: आयुर्वेद में सेहत से जुड़े कई घरेलू उपाय बताए गए हैं। आयुर्वेद विश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है, जो की अनादि एवं शाश्वत है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही आयुर्वेदिक उपाय लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आप कई फायदे प्राप्त कर सकते हैं। ये उपाय है नाभि में तेल डालना। जी हां, अगर आप रात को सोते समय नाभि में दो बूंद तेल डालेंगे, तो आपका स्वास्थ्य काफी मजबूत हो जाएगा।
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. अबरार मुल्तानी कहते हैं कि रात में सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल डालना काफी फायदेमंद होता है। नाभि हमारी बॉडी का केंद्र होता है। इसे ठीक रखकर हम निरोग रह सकते हैं। आप नाभि में सरसों के तेल के अलावा नारियल, जैतून, नींबू और नीम का तेल भी डाल सकते हैं। ये नुस्खा शादीशुदा पुरुषों के अलावा महिलाओं के लिए भी फायदे पहुंचाता है।
डॉक्टर अबरार मुल्तानी की मानें तो नाभि प्रजनन तंत्र से जुड़ी होती है। यही वजह है कि अगर नाभि में गंदगी और हानिकारक बैक्टीरिया रहेंगे तो पुरुषों को यौन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए रात में सोने से पहले दो बूंद सरसों का तेल नाभि में डालें। ऐसा करने से नाभि साफ होगी और परिणामस्वरूप प्रजनन क्षमता बढ़ेगी, साथ ही शुक्राणुओं में वृद्धि होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: