Live Updates
महाराष्ट्र में कोरोना के 59 नए मामले, मुंबई टॉप पर
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 59 नए मामले सामने आए। मुंबई में सबसे अधिक 20, पुणे में 18, ठाणे में 4, पिंपरी-चिंचवड़, सातारा और कोल्हापुर में 2-2 और सांगली में 1 मरीज की पुष्टि हुई है।
राजस्थान से सामने कोरोना के 15 नए मामले
राजस्थान में सोमवार को कोविड के 15 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले जयपुर, जोधपुर, चूरू और उदयपुर जिलों से हैं। सोमवार को जयपुर से सबसे अधिक 10 मामले सामने आए हैं जिनमें 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। वहीं जोधपुर से 3 मरीज, उदयपुर में एक 2 मरीज मिले हैं जबकि चूरू से एक मरीज की पुष्टि हुई है।
गुजरात में एक दिन में सामने 95 कोविड का मामले
गुजरात में 2 जून को 95 कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 397 हो गई है। 22 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि घर पर 375 लोगों का इलाज चल रहा है। 36 लोग ठीक हो चुके हैं।
कोरोना के कहां कितने मामले?
पूरे देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मरीजों की संख्या में उछाल आने से कई राज्यों में एडवाइजरी जारी की गई है। यहां देखें सोमवार तक देश में कोरोना के कहां कितने मामले दर्ज किए गए।
केरल – 1435
महाराष्ट्र – 506
दिल्ली – 483
गुजरात – 338
पश्चिम बंगाल – 331
कर्नाटक – 253
तमिलनाडु – 189
उत्तर प्रदेश – 157
पश्चिम बंगाल में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 44 नए मामले
पश्चिम बंगाल में सोमवार को पिछले 24 घंटों के भीतर कोविड-19 के 44 नए मामले सामने आए। जानकारी के अनुसार, राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 331 है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान नौ मरीज इस संक्रमण से ठीक हो गए। पिछले सात दिनों में बंगाल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या में तेजी देखी गई है।
घबराने की जरूरत नहीं- कोरोना को लेकर राम मनोहर लोहिया के कोविड नोडल अधिकारी क्या बोले?
कोविड की तैयारियों पर, राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) कोविड नोडल अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जैसे ही हमने इस उछाल को देखा, हमने नौ बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया। इसमें वेंटिलेटर और कोविड मरीज के लिए जरूरी सभी दवाइयां हैं, नौ बेड भरे नहीं हैं, जरूरत पड़ने पर नए वार्ड और आईसीयू खोलेंगे।
Corona LIVE Cases In India: कोरोना से 32 मौतें
Corona LIVE Cases In India: देश में ताजा आंकड़ों के मुताबिक, तकरीबन 32 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैं।
Corona LIVE Cases In India: क्या गोरखपुर में भी फैल रहा कोरोना?
Corona LIVE Cases In India: गोरखपुर में लो ऑक्सीजन वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जो कोरोना का ही एक लक्षण है। हालांकि, अभी मरीजों की कोविड जांच नहीं हुई है, इसलिए सही पुष्टि होनी बाकी है।
Corona LIVE Cases In India: बेंगलुरु में तीनों डोज लेने वाले मरीज की मौत
Corona LIVE Cases In India: बेंगलुरु में तीनों डोज लगाने वाले मरीज की कोरोना से हुई मौत। मृतक की पुष्टि 60 वर्षीय बुजुर्ग के तौर पर हुई है।
Corona LIVE Cases In India: सिगरेट पीने वाले रहे सावधान
Corona LIVE Cases In India: जो लोग धूम्रपान करते हैं, उन्हें कोरोना होने के चांस अधिक है। इन्हें लॉन्ग कोविड का खतरा बहुत अधिक होता है।
Corona LIVE Cases In India: 24 घंटों में 47 नए केस
Corona LIVE Cases In India: दिल्ली में कोरोना से अब एक और मौत की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों में 47 नए केस मिल चुके हैं।
Corona LIVE Cases In India: दिल्ली में कोरोना से दूसरी मौत
Corona LIVE Cases In India: राजधानी दिल्ली में कोरोना ये एक 22 साल की युवती की मौत की पुष्टि हुई है।
Corona LIVE Cases In India: 9 दिनों में फैला कोरोना
Corona LIVE Cases In India: रिपोर्ट्स की मानें तो देश में सिर्फ 9 दिनों के अंदर ही कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं। यहां 1300% कोविड केस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
Corona LIVE Cases In India: बिहार में 4 नए मरीज
Corona LIVE Cases In India: राजधानी पटना में कोरोना के 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल 15 मरीज।
Corona LIVE Cases In India: भारत में कोरोना कितना एक्टिव? फोटो से समझें
Corona LIVE Cases In India: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या किस राज्य में कितने हैं? ग्राफिक्स की मदद से देखें..
Corona LIVE Cases In India: मिजोरम में मिले कोरोना के केस
Corona LIVE Cases In India: मिजोरम में सात महीने बाद मिले कोरोना केस। इससे पहले यहां अक्टूबर 2024 में कोरोना का संक्रमण सक्रिय था।
Corona LIVE Cases In India: यूपी में 24 घंटों में मिले नए केस
Corona LIVE Cases In India: बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 32 नए केस सामने आए हैं और 1 मरीज ठीक हुआ है।
Corona Live Cases In India: यूपी में कोरोना के कितने मामले
Corona Live Cases In India: उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल 149 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 13 मरीजों के ठीक होने की भी पुष्टि हुई है।
Corona Live Cases In India: JNU में जारी एडवाइजरी
Corona Live Cases In India: जेएनयू के हॉस्टल में भी कोरोना का एक मरीज मिला है। इसके बाद यहां भी हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है।
Corona Live Cases In India: देश में बढ़ें कोरोना केस
Corona Live Cases In India: देश में बढ़ें कोरोना के एक्टिव मरीज। स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपडेट दिया है कि भारत में इस वक्त 3961 पेशेंट्स हैं।
At 08:00 hours, 2nd June, the number of active COVID-19 cases stands at 3961. The total number of deaths is 28: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/k4zABPI2XL— ANI (@ANI) June 2, 2025
Corona Live Cases In India: गुरुग्राम में मिले 4 नए मामले
Corona Live Cases In India: गुरुग्राम में भी कोविड-19 संक्रमण एक्टिव हो रखा है। यहां 1 जून को 4 नए कोरोना के मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे मरीजों की संख्या 11 हो गई है।
Corona Live Cases In India: दिल्ली में 61 नए मरीज
Corona Live Cases In India: राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां बीते 2 दिनों में 61 नए मरीज मिले हैं। ऐसे राज्य में कोविड-19 के 436 एक्टिव केस हो चुके हैं।
Corona Live Cases In India: महाराष्ट्र में मिले नए केस
Corona Live Cases In India: रविवार को राज्य में कोरोना के 65 नए मामले मिले हैं, जिससे अब यहां टोटल केस 506 हो गए हैं।
Corona Live Cases In India: केरल में कितने मरीज?
Corona Live Cases In India: कोरोना के केरल राज्य में कुल मरीज 1400 हैं, जिनमें 64 नए केस हैं। वहीं, 1 मौत की पुष्टि हुई है।
Corona LIVE Cases In India: भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 3961हो गई है। यह आंकड़ा 2 जून सुबह 7 बजे का है। इस आंकड़े के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 3961 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी आज कोरोना से दूसरी मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह 22 साल की युवती थी। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 47 नए मामले भी मिल चुके हैं।
इनमें से केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनके अनुसार, केरल में 64, महाराष्ट्र में 18 और दिल्ली में 61 नए मामले सामने आए हैं। केरल में इस वक्त 1400 एक्टिव मामले है और महाराष्ट्र में इस समय 506 मरीज हैं।
कोरोना से देश में अबतक 28 मौतें हो चुकी हैं। यह आंकड़ा जनवरी 2025 से 31 मई तक का है। 30 मई की सुबह तक सिर्फ 7 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई थी, यानी बीते 2 दिनों में मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। शुक्रवार को मिजोरम में भी पहला कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोरोना से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए न्यूज 24 के साथ…
ये भी पढ़ें- भारत में कोविड के मामलों में तेजी आने की क्या है वजह? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में कितने मामले
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
6 mins agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
1 hr agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
5 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
6 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
8 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
10 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines