Health Facts: बीमारी कोई भी हो, उससे उबरने में समय लगता है। हालांकि, बीमारी एक ही क्यों न हो, हर इंसान की उससे रिकवर होने में अलग-अलग प्रक्रिया होती है। यह हर किसी के शरीर के अनुसार भी निर्धारित किया जाता है क्योंकि बॉडी और उसके हेल्दी होने के कारण अलग-अलग होते हैं। मगर ऐसा क्यों होता है, कभी सोचा है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।
एक्सपर्ट अडवाइस
इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. सुधीर कुमार जो हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल्स में एक कंसल्टेंट-न्यूरोलॉजिस्ट हैं, बताते हैं कि इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे इम्यूनिटी सिस्टम का बेहतर होना, शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति, उम्र और जीन्स। डॉक्टर इस बात पर सहमति जताते हुए बताते हैं कि हो सकता है कि दो रोगी एक ही बीमारी के हों सकते हैं लेकिन निदान पाने के लिए दोनों की पहले से सेहत और शरीर का फिट होना बहुत जरूरी है। जो लोग पहले से ही अधिक बीमार या संक्रमित हो जाते हैं, उन्हें जल्दी रिकवर होने में खासतौर पर किसी गंभीर बीमारी से उबरने में अधिक समय लगता है। वहीं, अगर किसी का शरीर पहले से स्वस्थ और फिट है, तो वह जल्दी ठीक हो सकता है।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
क्यों अहम हैं ये कारण?
इन कारणों की अहमियत इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि रोगियों की मानसिक स्थिति भी बीमारी के दौरान असंतुलित होती है।
मेंटल स्टेट- कोई भी रोगी बीमारी के दौरान अपने दिमाग में पॉजिटिव और नेगेटिव थॉट्स को एक्टिव करते हैं, जिससे तनाव बढ़ता है। स्ट्रेस बीमारी से रिकवर होने में समय लगाता है।
इलाज का तरीका- हर किसी को उनके शरीर के अनुसार दवाइयां दी जाती हैं और इलाज किया जाता है। उसके अनुसार, किसी को बेहतर और तुरंत उपचार मिल सकता है, जबकि अन्य रोगी में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है।
photo credit-freepik
लाइफस्टाइल और डाइट- रोगी का आहार और जीवनशैली भी रिकवरी पर गहरा असर डालते हैं। संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और व्यायाम से रिकवरी तेजी से हो सकती है।
बेहतर रिकवरी के लिए क्या कर सकते हैं?
अगर आप बीमार हैं या किसी डिजीज से पीड़ित हैं, तो आपको डॉक्टर द्वारा दी गई अडवाइजरी का पालन करना चाहिए। पर्याप्त नींद लें, आराम करें और व्यायाम करें। रिकवरी के दौरान तनाव लेने से बचें और खुश रहने के लिए प्रयास करें। मानसिक रूप से सकारात्मक रहना भी जरूरी है। शरीर में विटामिन-सी और डी की मात्रा भी पर्याप्त होनी चाहिए, ताकि आप जल्दी ठीक हो सकें। भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
27 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines