Easy Tips To Protect Yourself From Cold Wave: सर्दी ने अपना रंग 25 दिसंबर के बाद से ही दिखाना शुरू कर दिया है। हर दिन तापमान नीचे गिर रहा है। सुबह और शाम कोहरे की घनी चादर देखने को मिलती है और आने वाले कुछ दिनों में कोल्ड वेव का प्रकोप बढ़ने लगेगा। पहाड़ों पर जमकर हुई बर्फबारी के बाद से बर्फीली हवाएं परेशानियां बढ़ा सकती हैं। सभी लोगों का सर्दी से बुरा हाल है।
ऐसे में खांसी, जुकाम और सिर में दर्द की परेशानी भी होती है। खासकर उन लोगों को जिनकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर है। ऐसे लोगों को इंफेक्शन और बीमारियां शिकार बना लेती हैं। खासतौर पर छोटे बच्चों और बड़े-बुजुर्गों का खास ध्यान रखना चाहिए। तो आप अगर कुछ बातों को ध्यान में रखेंगे, तो ठंड और शीतलहर का कहर आपको छू नहीं पाएगा।
Winter Safety Tips के लिए देखें ये Video-
कैसे बचाव करें
- जरूरत होने पर घर से बाहर जाएं। अगर काम से बाहर जा रहे हैं, तो खुद को पूरी तरह से कवर करें। कान,गला,नाक और हाथ-पैर को अच्छी तरह से ढक कर जाना चाहिए। बाहर जाते समय चेहरे पर मास्क लगाकर जाएं।
- खुद को हाइड्रेट रखें। सर्दियों में ज्यादातर पानी कम पीते हैं,लेकिन भरपूर पानी पीना का सेवन करना चाहिए। ठंड के मौसम में गुनगुना पानी पिएं।
- शरीर को गर्म रखने के लिए चाय पीने के अलावा आप लैमन टी,ग्रीन टी,ब्लैक टी या वेजिटेबल सूप का सेवन करें।
- इंफेक्शन से बचाव के लिए भरपूर मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं। विटामिन सी से इम्यूनिटी मजबूत रहेगी और संक्रमण का खतरा कम रहेगा।
- स्किन और बालों की देखभाल के लिए ऑयल की मसाज लें और मॉइश्चर का यूज करें।
ये भी पढ़ें- क्यों पीना चाहिए दालचीनी का पानी? जानें
- कुछ लोग सोचते हैं कि ठंड से बचने के लिए अल्कोहल का ज्यादा यूज करना चाहिए। ये बिल्कुल गलत है। क्योंकि अल्कोहल बॉडी का टेंपरेचर डाउन करता है और सर्दी लगती है।
- हाथों- पैरों को ठंड से बचाने के लिए कुछ देर गर्म पानी में रख लें। इससे नमी आएगी और हाथ-पैर गर्म हो जाएंगे। अगर सूजन या नीले दिख रहे हैं, तो डॉक्टर से जाकर मिलें।
बड़े-बुजुर्गों को शीतलहर से कैसे बचा सकते हैं? देखें ये Video-
- सर्दी आने पर कुछ लोग घर को एकदम बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा न करें। घर में थोड़ा बहुत हवा आने के लिए वेंटिलेशन करना चाहिए।
- रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं। इसके साथ ही एक चम्मच चवनप्राश भी खाएं। बॉडी गर्म रहेगी और इम्यूनिटी मजबूत रहेगी।
- अगर सर्दी लग गई है, तो तुलसी, अदरक, लौंग और काली मिर्च से बना काढ़ा पिएं। इससे सर्दी-जुकाम में तुरंत आराम मिलेगा।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
16 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
19 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
19 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
21 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
22 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines